ICC World Cup 2023

World Cup 2023: कौन हैं रचिन रविंद्र? जिसने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर धोया, जड़ा शानदार शतक

Who Is Rachin Ravindra: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया. इस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने 96 गेंद में नाबाद 123 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए. रचिन के 123 रनों की मदद से न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को 36.2 ओवर में ही हरा दिया. इस मैच में रचिन रविंद्र प्लेयर ऑफ द मैच बने. आईए इस आर्टिकल में आगे जानते हैं कि कौन  हैं रचिन रविंद्र, जिन्होंने विश्व कप में न्यूजीलैंड की ओर से तूफानी पारी खेली है.

रचिन रविंद्र ने जड़ा तूफानी शतक

विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए रचिन रविंद्र ने 82 गेंद में तूफानी शतक जड़ दिया. इसके साथ ही उनके नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. रचिन विश्व कप में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हो गए हैं. इसके साथ ही रचिन ये खास रिकॉर्ड वनडे विश्व कप में अपना पहला मैच खेलते हुए बनाया. ऐसा करने वाले वे दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

कौन हैं रचिन रविंद्र

इंग्लैंड के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलने वाले रचिन रविंद्र भारतीय मूल के रहने वाले हैं. रचिन के पिता कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में क्लब में मैच खेलते थे. वो बैंगलोर में सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट थे. बेंगलुरु से निकलकर उन्होंने न्यूजीलैंड जाने का फैसला किया और फिर वहां जाकर बस गए. रचिन रविंद्र का जन्म न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में हुआ. वो वहीं पर पले-बढ़े और फिर क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें- ENG vs NZ: पहले ही मैच में वर्ल्ड चैंपियन ढेर, न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से हराया, कॉनवे और रचिन के आगे नहीं चल पाए इंग्लैंड के गेंदबाज

रचिन ने बल्ले से बरपाया कहर

रचिन रविंद्र जब क्रिकेट की दुनिया में आए तो सबसे पहले वो न्यूजीलैंड के अंडर 19 टीम में अपनी जगह बनाई और उसके बाद वो पीछे मुड़कर कभी नहीं देखे. उन्होंने भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच भी खेला और अब वह विश्व कप 2023 के पहले मुकाबले में अपने बल्ले से कहर बरपाते हुए सबको हैरान कर दिया.

डेवोन कॉन्वे ने भी जड़ा शतक

न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र के अलावा सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने 121 गेंद में नाबाद 152 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 3 छक्के लगाए. दोनों बल्लेबाज के शतक के बदौलत न्यूजीलैंड ने पिछली बार की विश्व चैंपियन टीम इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंद दिया.

Vikash Jha

Recent Posts

JPSC परीक्षा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच वाली याचिका दूसरी बेंच को ट्रांसफर की, 5 अक्टूबर को सुनवाई

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में गड़बड़ियों की CBI जांच वाली याचिका को सुप्रीम…

13 minutes ago

पैकेज्ड फूड न्यूट्रिशन लेबलिंग: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, FSSAI को फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर सामने की तरफ चेतावनी वाले न्यूट्रिशन लेबल लगाने…

28 minutes ago

‘जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसे…!’ स्वरा भास्कर पर शहजाद का तंज, एक्ट्रेस ने किया पलटवार; देखें VIDEO

Shahzad Poonawalla vs Swara Bhasker: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में शहजाद पूनावाला और स्वरा…

30 minutes ago

पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, उपचुनाव से पहले राहत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में जल्द सुनवाई…

34 minutes ago

Bihar Flood Alert: नेपाल की बारिश से मुजफ्फरपुर में बाढ़ का संकट, बागमती खतरे के निशान से 1.80 मीटर ऊपर

Bihar Flood Muzaffarpur Bagmati River: नेपाल में लगातार बारिश के बाद मुजफ्फरपुर में बागमती नदी…

36 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण और विनोद तोमर को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर…

39 minutes ago