ICC World Cup 2023

World Cup 2023 AUS vs SA: विश्व कप में पहली जीत तलाशने उतरेगी कंगारू टीम, लखनऊ में साउथ अफ्रीका से होगी भिड़ंत

World Cup 2023 AUS vs SA: वर्ल्ड कप 2023 का दसवां मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकना स्टेडियम में दोनों टीमें अपना दूसरा मैच खेलने के लिए उतरेगी. साउथ अफ्रीका पहले मैच में जीत दर्ज कर दूसरे मैच में अपना लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली जीत तलाशने के इरादे से उतरेगी. मैच दोपहर दो बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी 1: 30 बजे टॉस होगी.

पिच रिपोर्ट-

लखनऊ स्थिति इकना स्टेडियम के पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है. इस पिच पर अभी तक चार एकदिवसीय मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम दो बार जीत दर्ज की है. वहीं पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने भी दो बार जीत दर्ज की है.

पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को मिल चुकी है हार

भारत के खिलाफ अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम 200 का आंकड़ा नहीं पार कर पाई. जिसके चलते टीम को करारी हार मिली थी. इधर वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा दिया था. ऐसे में दोनों टीमें मैच को अपने-अपने पक्ष में ले जाने की कोशिश करेगी. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर भी देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: आमने-सामने आए विराट कोहली और नवीन-उल-हक, हाथ मिलाकर एक दूसरे को लगाया गले, देखें VIDEO

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अबतक 108 वनडे मैच खेला जा चुका है. जिसमें से 50 मैच में कंगारू टीम को जीत मिली है. वहीं 54 मैच में साउथ अफ्रीका को जीत मिल चुकी है. इसके अलावा तीन मैच ड्राई रहे हैं, जिसका कोई परिणाम नहीं निकल पाया. वहीं वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले गए हैं, जिनमें से तीन मैच में ऑस्ट्रेलिया और 2 मैच में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है. वहीं एक मैच ड्रा हो गया.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड.

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान दर, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, जेराल्ड कट्जी, केशव महराज, कगिसो रबाडा, लुंगि एनगिडी.

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

37 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

58 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago