खेल

Year Ender 2024: ODI में इस साल भूलने लायक रहा Team India का परफॉर्मेंस

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2024 जहां टी20 फॉर्मेट में शानदार रहा तो वहीं वनडे मैच बहुत पीछे रह गए. भारत ने इस साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद लंबे समय से चला आ रहा आईसीसी ट्रॉफी का सूखा समाप्त किया तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम केवल तीन ही वनडे मैच खेल पाई.

एक साल में खेले तीन एकदिवसीय मैच

इतना ही नहीं, भारत ने साल 2024 में खेले गए तीन वनडे मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं की. यानी एक पूरे साल भारतीय क्रिकेट टीम एक भी वनडे मैच नहीं जीत सकी. साल 2024 में टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट पर फोकस रहा और वनडे मैचों की संख्या काफी कम रही. हालांकि यह संख्या भारतीय क्रिकेट टीम के लिए और भी कम रही. इस साल श्रीलंका ने जहां 18 वनडे मैच खेले तो भारत और न्यूजीलैंड जैसी टीमें 3-3 वनडे मैचों तक ही सीमित रही. यहां तक कि अफगानिस्तान की टीम ने भी 12 वनडे मैच खेले और छह में जीत दर्ज की.

टीम इंडिया को नहीं मिली एक भी जीत

साल 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने केवल तीन मैच खेलते हुए दो मैचों में हार और एक में जीत दर्ज की. जब बात साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात आती है तो रोहित शर्मा ने 3 मैचों में 52.33 की औसत के साथ 157 रन बनाए. इसमें उनका स्ट्राइक तूफानी 141.44 रहा. मजेदार बात यह है कि साल 2024 में विराट कोहली (58) से ज्यादा रन अक्षर पटेल (79) ने बनाए.

कुसल मेंडिस टॉप स्कोरर

साल 2024 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले ओवरऑल बल्लेबाजों में श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 17 मैचों में 53 की औसत के साथ 742 रन बनाए.

वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए. कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 4-4 विकेट मिले. मोहम्मद सिराज और रियान पराग को 3-3 विकेट मिले. वहीं, श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने 10 वनडे मैचों में 26 विकेट लेकर टॉप किया.

ये भी पढ़ें- Year Ender 2024 Sports: क्रिकेट से लेकर ओलंपिक और पैरालंपिक तक, ये हैं भारतीय खेल जगत की सबसे बड़ी उपलब्धियां

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि टीम इंडिया ने साल 2024 में बहुत कम वनडे मैच खेले और उनके खिलाड़ियों के आंकड़े भी उसी अनुसार रहे.

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होगा अगला वर्ल्ड कप

उल्लेखनीय है कि अगला वनडे विश्व कप साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा और उसी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम की साल दर साल वनडे क्रिकेट खेलने की संख्या में भी बढ़ोतरी होती जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

2 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

2 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

4 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

4 hours ago