देश

Bihar Train Accident: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 6 बोगियां बक्सर में हुई बेपटरी; 4 लोगों की मौत, कई घायल

Bihar Train Accident: बिहार के बक्सर जिले में रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार देर रात एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. आनंद विहार से आ रही आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express) की 6 बोगियां पटरी से उतर गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25-30 यात्री घायल हैं.

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बक्सर और आरा के ज़िलाधिकारी और SP से बात की और उन्हें घायलों के लिए उचित व्यवस्था करने और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द घटना स्थल पर भेजने का निर्देश दिया है.

तेजस्वी यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “दिल्ली से कामख्या जा रही ट्रेन बक्सर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है. हमारी सभी अधिकारियों से बात हुई है, स्वास्थ विभाग, आपदा विभाग के अधिकारियों से बात हुई है. बक्सर, आरा, पटना के अस्पतलों को अलर्ट जारी किया है. सुरक्षा बल, NDRF, SDRF को भी मौके पर भेजा है. हमारी प्राथमिकता अधिक-से-अधिक लोगों की जान को बचाना है. हमने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं.”

मौके पर एंबुलेंस और SDRF टीम

बक्सर ट्रेन में हादसे पर भोजपुर ज़िलाधिकारी राजकुमार ने बताया, “हमें सूचना मिलते ही भोजपुर से 15 एंबुलेंस, 4-5 बसें और SDRF की टीम भेजी है. वहां से जितने भी मरीज आएंगे उसके लिए हमने स्टेशन पर 3 एंबुलेंस तैनात हैं. हमने सदर अस्पताल में तैयारी की है और जिन डॉक्टरों की छुट्टी थी उनकी छुट्टियों को रद्द किया है… जो डॉक्टर पटना में थे उनको भी वापस बुलाया जा रहा है… हमने AIIMS पटना को भी स्टैंड बाय पर रखा है.”

बचाव कार्य में जुटे लोग- केंद्रीय मंत्री

रेल हादसे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, “मैंने इस बारे में रेल मंत्री को बताया है और इसके साथ मेरी NDRF के DG, बिहार के मुख्य सचिव, वहां के ज़िलाधिकारी, रेलवे के GM से बात हुई है. सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोग बचाव कार्य में लगे हैं. डॉक्टरों की टीम को भी मौके पर भेज रहे है. मैं भी मौके पर पहुंच रहा हूं. मैं भी लगातार सूचना ले रहा हूं.”

हेल्पलाइन नंबर जारी

सीपीआरओ नॉर्दन रेलवे ने बताया कि ये घटना 9 बजकर 35 मिनट पर हुई. हेल्पलाइन नंबर PNBE- 9771449971, DNR- 8905697493, ARA- 8306182542, COML CNL- 7759070004 जारी किया गया है.

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए 97948 49461, 8081206628 और पंडित दीन दयाल उपाध्याय कमर्शियल कंट्रोल के लिए 8081212134 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago