ICC World Cup 2023

IND vs SL: वानखेड़े में नहीं चलता रोहित शर्मा का बल्ला, वनडे में 20 रन है उच्चतम स्कोर

IND vs SL: वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा 4 रन बनाकर आउट हो गए. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिलशान मदुशंका गेंदबाजी की शरुआत करने आए. पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए. वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ये जरूर चाह रहे होंगे कि वो अपने होम ग्राउंड पर अच्छी पारी खेले लेकिन ऐसा नहीं हो सका और वो सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए.

श्रीलंका के खिलाफ 4 रन बनाकर बोल्ड हुए रोहित

टीम इंडिया वर्ल्ड कप में आज सातवां मैच खेल रही है. इस मैच में टॉस हारने के बाद भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता मिला. बल्लेबाजी करने आए टीम इंडिया को पहले ही ओवर में जोरदार झटका लगा. मदुशंका की दूसरी ही गेंद पर रोहित आउट हो गए. भारतीय टीम ने बेहद खराब शुरुआत की. वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा लय में नजर आए हैं लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उनकी लय टूट गई. हालांकि,रोहित शर्मा ने अपनी चार रन की पारी की बदौलत वर्ल्ड कप 2023 में अपने 400 रन पूरे कर लिए. रोहित शर्मा भारत की ओर से मौजूदा टूर्नामेंट में चार सौ रनों का आंकड़ा छुने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

वानखेड़े में नहीं चल्ला हिटमैन का बल्ला

वानखेड़े स्टेडियम रोहित शर्मा का होम ग्राउंड है, लेकिन वनडे में उनके लिए यह मैदान काफी अनलकी रहा है. वनडे में भारत के लिए खेलते हुए इस मैदान पर वह कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. रोहित शर्मा का इस पिच पर एकदिवसीय क्रिकेट में उच्चतम स्कोर 20 रन है.

20 रन रहा है रोहित का उच्चतम स्कोर

बता दें कि एकदिवसीय क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैदान पर अपना पहला मैच साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने 16 रन बनाए थे. वहीं इस मैदान पर दूसरा मैच साल 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उनके बल्ले से 20 रन बने थे. जबकि, तीसरा मैज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2020 में खेला था. इस मैच में हिटमैन ने 10 रनों की पारी खेली थी. अब श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने इस मैदान पर चार रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा ने कही बड़ी बात, बताया वानखेड़े स्टेडियम उनके लिए क्यों है खास

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

2 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

5 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

14 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

22 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

30 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

34 minutes ago