दुनिया

“एक-एक यहूदी के खत्म होने तक जारी रहेंगे हमले”, हमास मुखिया ने Israel को धरती से मिटाने की दी धमकी

Israel Hamas War: इजरायल हमास के बीच छिड़ी जंग के खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इस युद्ध में अब तक करीब 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं. इसी बीच हमास के मुखिया गाजी हमद ने तेहरान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है. हमद ने कहा है कि जब तक एक-एक यहूदी को खत्म नहीं कर दिया जाता, ऐसे हमले जारी रहेंगे. हमद के इस बयान से साफ है कि ये लड़ाई लंबी चलने वाली है.

इजरायल के लिए इस धरती पर कोई जगह नहीं- हमद

गाजी हमद ने ईरान की मेमरी टीवी को एक इंटरव्यू दिया था. जिसमें हमद ने कहा था कि “इजरायल एक ऐसा देश है, जिसकी हमारी धरती पर कोई जगह नहीं है. हम उस देश को खत्म कर देंगे.” जब गाजी हमद से सवाल किया गया कि क्या इसका मतलब इजरायल का खात्मा है? इस सवाल का जवाब देते हुए गाजी हमद ने कहा कि “हां बिल्कुल, हम तब तक 7 अक्टूबर की तरह हमले करते रहेंगे, जब तक इस देश में एक-एक यहूदी को खत्म नहीं कर देते. हमद ने ये भी कहा कि 7 अक्टूबर की तरह हम 10 लाख बार हमले करेंगे.” हमद के इस बयान वाले वीडियो को अमेरिकी विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है.

हमें कोई चिंता नहीं है कि इसकी कीमत क्या होगी?- गाजी हमद

गाजी हमद ने कहा कि इजरायल को फिलिस्तीन की धरती से मिटा दिया जाना चाहिए. इजरायल का अस्तित्व ही अतार्किक है. इसको सबक सिखाना होगा. जिस तरह का पहला हमला किया गया था, ऐसे हमले 2-3 बार और किए जाएंगे. गाजी हमद ने ये भी कहा कि उन्हें कोई चिंता नहीं है कि इसकी कीमत क्या चुकानी पड़ेगी? हमास का हर आतंकी शहीद होने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: IDF ने तोड़ा हमास का पहला सुरक्षा घेरा, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल यूनिट का चीफ कमांडर ढेर

हमास ने इजरायल पर दागे थे 5 हजार रॉकेट

बता दें कि हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसपैठ करके एक फेस्टिवल पर हमला कर दिया था. इसके अलावा 5 हजार रॉकेट इजरायल पर दागे गए थे. इस हमले में करीब 1400 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. हमास के लड़ाकों ने 250 लोगों को बंधक बना लिया था. जिसमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. इसी हमले के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पलटवार की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि हमास इसकी भारी कीमत चुकाएगा. ऐसी कार्रवाई करेंगे, जिसमें हमास का नामो-निशान मिट जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago