मनोरंजन

Bigg Boss 17: शो छोड़ना चाहती हैं Mannara Chopra, ऐश्वर्या-अंकिता में होगी जबरदस्त तकरार!

Bigg Boss 17: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ 17 में इस समय फुल एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है. हर दिन कोई ना कोई नया ड्रामा होता नजर आ रहा है. लेकिन यहां सबसे मजेदार बात ये है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के खिलाफ अब खुलकर अपनी बात कहने लगे हैं. इसी वजह से ऐश्वर्या और अंकिता के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलेगी. उधर दूसरे घर में अलग ही बवाल चल रहा है. ऐसा कुछ बातें होती हैं जिससे मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस से रिक्वेस्ट करती हैं कि उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाएं और वो शो छोड़ना चाहती हैं. वहीं, समर्थ ईशा से भिड़ जाते हैं और अभिषेक उन्हें सांत्वना देते दिखाई देते हैं. आइये देखते हैं ‘बिग बॉस 17’ का आज के एपिसोड का धमाकेदार प्रोमो.

ईशा ने बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल को दी धमकी

इसके अलावा आपको ‘बिग बॉस’ के घर में खूब ड्रामा भी देखने को मिलेगा. किसी वजह से ईशा मालवीय और उनके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल के बीच लड़ाई हो जाती है. समर्थ गुस्से में ईशा के हाथ में रखा सामान भी फेंक देते हैं. ये देखकर ईशा उन्हें धमकी देती हैं कि अगर ये सबकुछ खत्म नहीं किया तो वो रिश्ता भी खत्म कर देंगी. बाद में वो सॉरी भी बोलती हैं. अभिषेक बाद में समर्थ से पूछते हैं कि ईशा में आखिर ऐसा क्या है, जो सब उससे प्यार कर बैठते हैं.

नील भट्ट और विक्की जैन होगा घमासान

उधर शो के अंदर अब असली घमासान नील भट्ट और विक्की जैन के बीच मचने वाला है. एक टास्क के दौरान नील विक्की का नाम लेकर कहते हैं कि वो उनसे नफरत करते हैं. ये बात अंकिता को चुभ जाती है और वो उन्हें डरपोक कहने लगती हैं. तभी ऐश्वर्या इस झगड़े में कूद जाती हैं और अपने पति का बचाव करती हैं. वो अंकिता को ‘फट्टू’ कहती हैं.

मन्नारा चोपड़ा छोड़ना चाहती हैं शो

दूसरे मकान में मन्नारा चोपड़ा की किसी से लड़ाई हो जाती है. वो इमोशनल हो जाती हैं. रोने लगती हैं और बिग बॉस से उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाने को कहती हैं. वो ये भी कहती हैं कि अब वो इस शो में नहीं रहना चाहती हैं. आप इस शो को कलर्स चैनल और जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago