देश

जाली दस्तावेज की मदद से बांग्लादेशियों के लिए पासपोर्ट बनवाने के आरोप में कोलकाता का ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने रविवार (29 दिसंबर) को कहा कि उन्होंने बेहाला में एक ट्रैवल एजेंसी की आड़ में चल रहे पासपोर्ट धोखाधड़ी के एक प्रमुख को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या सात हो गई है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “आज मनोज गुप्ता नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो पैसे के बदले नकली दस्तावेजों का उपयोग करके पासपोर्ट तैयार करने के रैकेट को नियंत्रित करने वाला मुख्य आरोपी है.”

रैकेट चलाने का आरोप

1984 में जन्मे मनोज गुप्ता को उत्तर 24 परगना के गायघाटा से गिरफ्तार किया गया. उस पर रैकेट चलाने का आरोप है. साखेरबाजार में गुप्ता की ट्रैवल एजेंसी कथित तौर पर उनकी अवैध गतिविधियों के लिए एक मुखौटा के रूप में काम करती थी, जिसमें वह लोगों को फर्जी दस्तावेज प्राप्त करने में सहायता करता था. पहले गिरफ्तार किए गए लोगों में दीपांकर दास उनकी एजेंसी का एक कर्मचारी था.

जांच में जाली दस्तावेजों के उपयोग का पता चला है, विशेष रूप से उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर में कदमगाछी ग्राम पंचायत से जुड़े, जहां लिस्टेड कई अड्रेस अस्तित्वहीन पाए गए. अधिकतर फर्जी दस्तावेज कदमगाछी ग्राम पंचायत के अंतर्गत तैयार किए गए थे.

बांग्लादेशियों को भारतीय पासपोर्ट दिेए गए

यह मामला क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था. इसमें धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप शामिल हैं. इस घटना ने कोलकाता में पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है, क्योंकि पता चला है कि जाली दस्तावेजों के आधार पर बांग्लादेशी नागरिकों को 73 भारतीय पासपोर्ट जारी किए गए थे.


ये भी पढ़ें: Haryana: अंबाला में बजरंग दल और ईसाई समाज के लोगों के बीच धर्मांतरण के आरोप को लेकर टकराव, कई घायल


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

7 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

15 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

17 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

19 minutes ago

हुगली नदी के किनारे कोलकाता के पवित्र स्थलों की सैर

Hooghly River: कोलकाता की हुगली नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं.…

28 minutes ago