फाइल फोटो.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख खान ने कहा, “हमारे देश में WAVES – एक फिल्म और मनोरंजन जगत की शिखर बैठक के आयोजन का मैं बड़ी उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं. यह एक ऐसा अवसर है जो हमारे उद्योग का जश्न मनाता है और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसके योगदान के साथ-साथ इसकी सॉफ्ट पावर के रूप में ताकत को भी मान्यता देता है… और सबसे महत्वपूर्ण, यह रचनात्मकता को बढ़ावा देने और उसे प्रोत्साहित करने का एक अवसर है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 117वें एपिसोड में वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 के लॉन्च की घोषणा की.
पीएम मोदी ने कहा, “भारत को फिल्म और मनोरंजन उद्योग पर गर्व है, जो हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है और हमारी सॉफ्ट पावर को मजबूत करता है.” उन्होंने आगे कहा, “अगले साल पहली बार वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट, यानी WAVES, हमारे देश में आयोजित होने जा रही है. इस समिट में मीडिया और मनोरंजन उद्योग के दिग्गज और रचनात्मक क्षेत्र के लोग भारत आएंगे. यह समिट भारत को वैश्विक कंटेंट निर्माण का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस समिट में युवा क्रिएटर्स भी भाग लेंगे, यह बताने में मुझे गर्व हो रहा है.”
अभिनेता अक्षय कुमार ने भी WAVES समिट के लॉन्च की तारीफ की. उन्होंने रविवार को लिखा, “यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को बढ़ावा देने का विज़न है. WAVES 2025 समिट एक शानदार वैश्विक मंच होगा, जहां पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक साथ आएगी और विकसित होगी.”
संजय दत्त ने लिखा, “मनोरंजन और नवाचार के क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है! पीएम नरेंद्र मोदी जी को इस दूरदर्शी पहल के लिए बधाई. WAVES 2025 वैश्विक सहयोग के लिए एक शानदार मंच होगा. फिल्म और मीडिया जगत में इस क्रांति को देखने के लिए उत्साहित हूं.”
सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष और गीतकार-लेखक प्रसून जोशी ने कहा कि WAVES समिट 2025 भारत की कंटेंट इंडस्ट्री और उसकी अपार संभावनाओं पर प्रकाश डालेगा.
भारत पहली बार वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट की मेजबानी करेगा, जो 5 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके…
Rise and Fall Season 2: रियालिटी शो 'Rise & Fall 2' में धमाल मचाने के…
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और एआई से तैयार की गई कथित तस्वीरों…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (आईएमसी) 2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया.…