Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली-एनसीआर समेत 4 राज्यों में ईडी की ताबडतोड़ छापेमारी

दिल्ली-एनसीआर समेत 4 राज्यों में ईडी की ताबडतोड़ छापेमारी

देश की केंद्रीय जांच ऐजंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी   (इस समय एक्शन मोड में नजर आ रही है. ईडी के अफसर एक के बाद एक छापेमारी कर रहे है. बुधवार को प्रवतर्न निदेशालय की टीम ने दिल्ली-एनसीआर समेत 4 राज्यों तमिलनाडु बिहार औऱ झारखंड में अवैध खनन और जबरन वसूली से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की. बता दें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेने के करीबी माने जाने वाले पंकज मिश्रा को ईडी ने 19 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरेस्ट किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 करोड़ रुपये कीमत का एक अंतर्देशीय एमवी इंफ्रालिंक-तृतीया जहाज कथित तौर पर पंकज मिश्रा द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था. जिसे ईडी की टीम ने छापेमारी के जब्त कर लिया था.

 

पंकज मिश्रा के इशारे पर चल रहा था अवैध खनन

जहाज का किया जा रहा था इस्तमाल

 

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी के मुताबिक  “अंतर्देशीय जहाज साहेबगंज के सुकरगढ़ घाट से अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. आरोपी पंकज मिश्रा के इशारे पर राजेश यादव उर्फ दाहू यादव और उसके अन्य साथी इस जहाज का इस्तेमाल अवैध खनन के लिए इस्मेमाल कर रहे थे.” इस मामले में मुफस्सिल पीएस में जहाज के मालिक के खिलाफ बंगाल फेरी एक्ट की धारा 25, 30 और आईपीसी की धारा 188, 282, 420 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी.

ईडी ने इस छापेमारी से पहले बिष्णु यादव और पवित्रा यादव के जरिए मां अम्बा स्टोन वर्क्‍स के दो अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशर और मौजा माझीकोला, साहेबगंज में अवैध रूप से खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तीन एचवाईवीए ट्रक को भी फ्रीज किया था. इस मामले में साहेबगंज थाने के गिरवाबादी में आईपीसी की धारा 379, 414 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital