देश

सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल बने NCP के कार्यकारी अध्यक्ष, शरद पवार ने सौंपी जिम्मेदारी

NCP: शरद पवार ने शनिवार को सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. पवार ने पार्टी की 25वीं वर्षगांठ पर यह घोषणा की. एनसीपी के प्रमुख नेता अजित पवार की मौजूदगी में यह घोषणा की गई. पवार ने पिछले महीने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसके बाद पार्टी के सदस्यों के साथ-साथ अन्य नेताओं ने उनसे पद नहीं छोड़ने की अपील की थी. पवार की पेशकश पर विचार-विमर्श के लिए गठित एनसीपी पैनल ने 5 मई को उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया था और उनसे पार्टी अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया था.

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

बता दें कि कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, महिला युवा और लोकसभा समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष के साथ-साथ मध्यप्रदेश, राजस्थान और गोवा की जिम्मेदारी दी गई है. गौरतलब है कि पार्टी की 25वीं वर्षगाठ पर नंदा शास्त्री को दिल्ली की कमान तो वहीं फैसल को तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल की जिम्मेदारी दी गई है.

यह भी पढ़ें: मृत सदस्यों के नाम पर शराब की बिक्री और फर्जी दस्तावेजों से कराया शराब के लाइसेंस का नवीनीकरण

पार्टी के लिए मिलकर करना है काम-शरद पवार

इस मौके पर शरद पवार ने कहा कि हम सबको मिलकर पार्टी के लिए काम करना है. प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया है. पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ‘सभी विपक्षी पार्टियों को साथ आना होगा, मुझे यकीन है कि इस देश की जनता हमारी मदद करेगी. 23 तारीख को हम सभी बिहार में मिलेंगे, चर्चा करेंगे और एक कार्यक्रम लेकर आएंगे और देश भर में यात्रा करेंगे और इसे लोगों के सामने पेश करेंगे..’

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago