देश

Tiger Death In Dudhwa: दुधवा टाइगर रिजर्व बना क़ब्रगाह, 45 दिनों में 5 टाइगर की मौत, सीएम योगी ने वन मंत्री को सौंपी जांच की जिम्मेदारी

अवध किशोर जायसवाल

Tiger Death In Dudhwa: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले के तराई में बसा इकलौता विश्व विख्यात दुधवा टाइगर रिजर्व इस वक्त वन्यजीवों की कब्रगाह बनता नजर आ रहा है. वन्यजीवों की खान कहे जाने वाले दुधवा में अब वन्यजीवों की हो रही संदिग्ध मौतों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और उन्होंने वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ.अरुण कुमार सक्‍सेना को जांच के आदेश दे दिए हैं. तो वहीं वन विभाग के आला अधिकारियों पर वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है. वह लोग अधिकारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाते नजर आ रहे हैं .

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व भी काफी लोकप्रिय है, लेकिन हाल के दिनों में लगातार बाघ और तेंदुओं की संदिग्ध रूप से हो रही मौतों ने इसे सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. बता दे बीते 45 दिनों में लगातार बाघों की संदिग्ध रूप से मौतें हो रही हैं, जिनमें हाल ही में दो बाघों की संदिग्ध रूप से मौतें हुई थी तो वहीं दूसरी ओर बीते कुछ दिन पूर्व भी टाइगर रिजर्व के ही अफसरों के सामने ही एक बाघिन की संदिग्ध रूप से मौत हो गई थी. अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि बीते सोमवार की सुबह एक ग्राम प्रधान के घर में एक तेंदुए का शव बरामद होने से एक बार फिर से पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया और हैरानी वाली बात यह सामने आई कि फिर शुक्रवार की सुबह मैलानी वन रेंज में एक बाघ का संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा मिला.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “असुर वही हैं जो अत्याचार कर रहे हैं,” नैमिषारण्य पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, किया पूजा-पाठ

इस पूरे मामले में जो बात सामने आ रही है, वो ये कि हर बार वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा आपसी संघर्ष की लड़ाईयों के कारण ही इन बाघों की मौतें हो रही हैं, लेकिन बड़ा सवाल फिर भी वहीं आकर ठहर जाता है कि आखिर दुधवा टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा व अन्य सुविधाओं के लिए जो बजट दिया जाता है या फिर उस बजट को लेकर कितना काम किया जाता है और साथ ही वन विभाग जंगलों में कांबिंग करने की बात कहता है उसके बावजूद भी लगातार वन्य जीवों की मौतों का सिलसिला ठहरता क्यों नहीं है? फिलहाल बाघों की मौत होना चिंता का विषय बनता साफ रुप से दिखाई दे रहा है. फिलहाल इस बात पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा संज्ञान लेने के बाद अब वन विभाग के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं और तत्काल ही जांच कर रिपोर्ट भी मांगी गई है. बता दें कि शनिवार को वन मंत्री अरुण सक्सेना दुधवा पहुंचे हैं, जहां पर उन्होंने जांच कर कार्रवाई की बात कही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

35 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

41 minutes ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

47 minutes ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

1 hour ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

1 hour ago