देश

UP News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर NIA की जांच में बड़ा खुलासा, यूपी से खरीदे थे विदेशी असलहे और कारतूस

UP News: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को लेकर लगातार जारी जांच में NIA ने कई बड़े खुलासे किए हैं. एनआईए को गैंगस्टर द्वारा यूपी से खरीदे गए हथियारों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है. उसने पूछताछ में यूपी से असलहे खरीदने की बात को स्वीकार किया है.

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई ने NIA के सामने ही अयोध्या के बाहुबली नेता विकास सिंह से कनेक्शन होने की बात भी स्वीकार की थी. मालूम हो कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल थे. बता दें कि मूसेवाला की गत वर्ष 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. तो वहीं बीते सप्ताह ही इस गैंग से जुड़े 10 शार्प शूटरों को पुलिस ने दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था. तो वहीं सूत्रों की मानें तो पिछले चार साल के दौरान लॉरेंस ने उत्तर प्रदेश से दो करोड़ रुपए से अधिक के विदेशी असलहे और कारतूस खरीदे थे.

ये भी पढ़ें- Jhansi:”दूल्हा-दुल्हन नहीं बनाएंगे सम्बंध”, विदाई के वक़्त दुल्हन के पिता ने रख दी चौंका देने वाली तीन शर्तें, दूल्हे ने किया इंकार, दुल्हन ने लौटाई बारात

सूत्रों की मानें तो एनआईए की पूछताछ में लारेंस ने खुर्जा के असलहा तस्कर कुरबान और उसके रिश्तेदारों से हथियार खरीदने की बात स्वीकार की है. लॉरेंस बिश्नोई गाजियाबाद के कुख्यात रोहित चौधरी के माध्यम से असलहा तस्कर कुरबान से मिला था. माना जा रहा है कि दोनों हथियारों की खरीद और बिक्री का धंधा भी साथ-साथ करते थे. ये भी जानकारी सामने आ रही है कि गाजियाबाद के कुख्यात रोहित चौधरी और लॉरेंस की मुलाकात 2017 में पटियाला जेल में बंद रहने के दौरान हुई थी. वहीं एक ये भी सवाल खड़ा हो रहा है कि लॉरेंस को एके-47 कहां से मिली थी?

सूत्रों की मानें तो लॉरेंस ने खुर्जा के इमरान से 2021 में इसे खरीदा था. फिलहाल अयोध्या के नेता विकास सिंह के साथ ही उत्तर प्रदेश के एक और बाहुबली नेता से गैंगस्टर लॉरेंस के कनेक्शन की बात सामने आई थी. हालांकि एनआईए लॉरेंस से जुड़े तमाम लिंक खंगालने में जुटी है तो वहीं यूपी में और कहां-कहां से उसको मदद मिलती रही है, इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं एक सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि आखिर यूपी से असलहों की खरीद-फरोख्त का बड़ा व्यापार कौन चला रहा है. वहीं बता दें कि गाजियाबाद के कुख्यात अपराधी रोहित चौधरी के खिलाफ हत्या के 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

47 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

31 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

35 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

40 minutes ago