एयरपोर्ट पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान
IGI Police: आईजीआई पुलिस ने एक चोरी के मामले का खुलासा किया है. दरअसल, अनिल कपूर नामक यात्री की शिकायत पर आईजीआई हवाई अड्डा पुलिस ने मामले की जांच की. अनिल ने शिकायत में कहा कि वो अपने परिवार के साथ हैलिफ़ैक्स, कनाडा जा रहे थे. वे लुफ्थांसा एयरलाइंस से व्हीलचेयर सहायता ले रहे थे और उनके पास एक बिल्कुल नया iPhone14 प्रो मैक्स 1TB था, जिसकी कीमत लगभग 1,75,000 रुपये थी. वो फोन कनाडा में रह रहे अपने बेटे को देना चाहते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे चेक-इन प्रक्रिया के दौरान अपना सामान रख रहे थे, तो व्हीलचेयर से उनकी सहायता करने वाला व्यक्ति उन्हें देख रहा था. बाद में जब वह कनाडा पहुंचे और अपना सामान लिया तो बैग से आईफोन गायब था.
शिकायत के आधार पर हवाई अड्डा पुलिस की एक टीम मामले की जांच में जुट गई. इंस्पेक्टर के नेतृत्व में सुमित कुमार, एसआई राहुल यादव, एसआई अजय पाल और एचसी बिरजू ने मामले की जांच की. आईजीआई एयरपोर्ट पर चोरों और संबंधित एजेंसियों की भूमिका का पता लगाने के लिए टीम ने सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की और उस शिफ्ट में लोडर के पूरे बैच से पूछताछ की.
पूछताछ के दौरान बीडब्ल्यूएफएस के लोडर, नीरज कुमार ने चोरी की बात स्वीकार ली. उसने आगे खुलासा किया कि उसने पहले भी कई यात्रियों के सामान से चुराए हैं. उसने बताया कि कई एयरलाइनों के कर्मचारी इस काम में उसकी मदद की है. पूछताछ के दौरान यह पता चला कि एयरलाइंस बार-बार नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रही है और इन चोरों के साथ मिलकर काम कर रही है. इसमें मुख्य रूप से लुफ्थांसा एयरलाइंस और स्पाइसजेट एयरलाइंस के अधिकारियों की भूमिका है. एयरलाइंस में चोरी की ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित एयरलाइंस के जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘घमंडिया’ के बाद अब ‘INDI’… ‘सनातन’ पर घमासान के बीच विपक्ष के खिलाफ पीएम मोदी का नया दांव
जांच के दौरान चोर के पास से 13 हाई-एंड कलाई घड़ी और एक आईफोन 14 प्रो मैक्स की बरामदगी हुई. पीएस आईजीआई एयरपोर्ट की टीम मामले को सुलझाने में सफल रही. बताते चलें कि आईजीआई एयरपोर्ट पर चोरी पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने के बाद 2023 में अब तक सामान चोरी में शामिल 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और व्यापक वसूली की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…