देश

Nipah Virus: केरल में तेजी के साथ फैल रहा निपाह वायरस, पांच लोग हुए संक्रमित, हाई रिस्क पर 77 लोग

केरल में निपाह वायरस तेजी के साथ फैल रहा है. बीते बुधवार (13 सितंबर) को एक और मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 5 हो गई है. जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. सरकार ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने में जुट गया है. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं. प्रदेश भर में करीब 700 लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई है, जो संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं. इनमें से 77 लोगों को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है.

77 लोग हाई रिस्क पर

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि प्रदेश में निपाह वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. आशंका है कि निपाह वायरस का संक्रमण पूरे राज्य में फैल सकता है. जिसकी रोकथाम के लिए कई जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. इसके अलावा जिन लोगों को हाई रिस्क जोन में रखा गया है उन्हें घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए हैं.

दो लोगों की अब तक हो चुकी है मौत

बता दें कि निपाह वायरस से कोझिकोड में दो लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद से ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है. कोझिकोड के लोगों से अपील की गई है कि जिन रास्तों से दोनों मरीज गुजरे थे उन रास्तों का इस्तेमाल न करने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही जिले में पब्लिक फेस्टिवल और अन्य कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है. जिले में 9 पंचायतों के 58 वार्डों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. इन वार्डों में केवल इमरजेंसी सेवाओं को आने-जाने की अनुमति दी गई है. नेशनल हाईवे पर बसों को भी न रुकने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- “भारत की बौद्धिक क्षमता कमजोर, आधुनिक दुनिया के बारे में समझ नहीं” G20 घोषणा पत्र से तिलमिलाए यूक्रेन का विवादित बयान

डेथ रेट हाई

केरल में फैलने वाला निपाह वायरस बांग्लादेश का स्ट्रेन है. इसके संक्रमण की दर कम है, लेकिन डेथ रेट ज्यादा है. इसलिए भी ये खतरनाक माना जा रहा है. ये वायरस इंसानों से इंसानों में फैलता है. केरल में साल 2018 में भी निपाह वायरस फैला था. उस दौरान 17 लोगों की मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

3 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

25 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

57 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago