देश

Ram lala Pran Pratishtha : 22 जनवरी को अयोध्या में लैंड होंगे 100 चार्टर्ड प्लेन- बोले CM योगी, 1 माह में 5 एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जारी तैयारी के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आ रहा है. उन्होने मेहमानों को आने को लेकर बताया है कि, अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 100 चार्टर्ड प्लेन पहुंचने वाले हैं. ये बात उन्होने अयोध्या और अहमदाबाद को जोड़ने वाली पहली ट्राई-वीकली यानी हफ्ते में तीन दिन चलने वाली फ्लाइट सर्विस की शुरुआत के दौरान कही. 22 जनवरी के कार्यक्रम को देखते हुए गुरुवार यानी 11 जनवरी से इसकी शुरुआत हो गई है. मालूम हो कि राम मंदिर उद्घाटन से पहले उत्तर प्रदेश को हवाई मार्ग के जरिए अन्य तमाम शहरों से जोड़ा जा रहा है. ताकि राम भक्तों और पर्यटकों को अयोध्या पहुंचने में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को वर्चुअल मोड पर अहमदाबाद और अयोध्या के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई. इस औपचारिक उद्घाटन के बीच सभी उत्साहित दिखे तो वहीं सीएम योगी ने व्यक्तिगत रूप से पहली फ्लाइट के लिए बोर्डिंग पास लिया. इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में भाग लेने के लिए मेहमानों को लेकर लगभग 100 चार्टर्ड प्लेनों के 22 जनवरी को अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरने की उम्मीद है. इसी के साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट की क्षमता को लेकर कहा कि, बड़ी संख्या में विमानों की लैंडिंग से एयरपोर्ट की क्षमता के बारे में भी मालूम चल पाएगा. प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बिजनेसमैन गौतम अडानी, मुकेश अंबानी, अभिनेता अमिताभ बच्चन जैसे सैकड़ों वीवीआईपी अयोध्या पहुंचने वाले हैं. सभी मेहमानो के लिए अयोध्या में खास बंदोबस्त किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: 20 जनवरी से अयोध्या में नहीं मिलेगा इन लोगों को प्रवेश…सुरक्षा व्यवस्था व पूरे समारोह को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किया ये निर्देश

एक महीने में होगा 5 एयरपोर्ट का उद्घाटन

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि, उत्तर प्रदेश में एक महीने में पांच नए एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने अयोध्या एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया. हमने उस दिन अयोध्या और दिल्ली के बीच पहली फ्लाइट की शुरुआत की, जिसे इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ऑपरेट किया था. वह आगे बोले कि, ‘आज नया इतिहास बनाया जा रहा है. हमने 30 दिसंबर को अयोध्या की पावन धरती पर नए साल का उत्साह देखा, जब पीएम मोदी की मौजूदगी में नए अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया.’ इसके अलावा केंद्रीय विमानन मंत्री ने एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर कहा कि, अगले साल तक यूपी में 5 और एयरपोर्ट होंगे. अगले महीने आजमगढ़, अलीगढ, मोरादाबाद, श्रावस्ती और चित्रकूट में एक-एक एयरपोर्ट का उद्घाटन होने वाला है. इस साल के अंत तक जेवर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट भी बनकर तैयार हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘दुष्कर्म के लिए एक दिन भी काफी…’, तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुनवाई होगी। गोवा सरकार…

24 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री को लेकर एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों की खुलेआम बिक्री को लेकर अखबार में छपी एक…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर: कई इलाकों में AQI 400 के पार, जहांगीरपुरी में 499 पहुंचा स्तर; GRAP-2 लागू

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है. जहांगीरपुरी…

31 minutes ago

अमित शाह ने गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह में दिया ‘वन वर्ल्ड, वन फैमिली’ का संदेश, बोले- आध्यात्मिक चेतना से होगा समाज का उत्थान

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव में केंद्रीय…

42 minutes ago

फिर मचने वाली है तबाही, आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने दस्तक दे दी है. उत्तर-उत्तर-पश्चिम…

48 minutes ago

नेपाल में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में लैंडिंग के दौरान फिशटेल एयर और डायनेस्टी…

1 hour ago