मनोरंजन

Ram Mandir: ‘रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य समारोह होना बहुत अच्छी बात’, बॉलीवुड स्टार संजय दत्त बोले- मैं अयोध्या जरूर जाऊंगा

Ramlala pran Pratishtha : देश-दुनिया के रामभक्त अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह की बाट जोह रहे हैं. सभी की निगाहें अयोध्या स्थित राम मंदिर पर जमी हुई हैं. राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से साधु-संतों और फिल्मों सितारों समेत राजनेताओं को ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए निमंत्रण भेजा जा रहा है.

बॉलीवुड सितारों को भी इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है. आज बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पर खुशी जताई. मीडियाकर्मियों के सवाल पर उन्होंने कहा— “यह बहुत अच्छी बात है. मैं वहां (अयोध्या में) जरूर जाऊंगा.”

बता दें कि संजय दत्त मुंबई से किसी कार्यक्रम के लिए बिहार के गया जिले में आए हुए थे. न्यूज एजेंसी ANI ने उनका वीडियो साझा किया.

अभिनय करने वाली इन ​हस्तियों को मिला निमंत्रण

राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जिन फिल्मी सितारों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रण भेजा गया है..उनमें रामानंद सागर कृत रामायण टीवी सीरियल के अरुण गोविल (इन्होंने स्वयं श्रीराम का अभिनय किया था), दीपिका चीखलिया (जो सीता बनीं), फिल्मी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, बाहुबली के लीड एक्टर प्रभास, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, रणदीप हु्ड्डा, केजीएफ स्टार यश, धनुष शामिल हैं. बताया जा रहा है कि कंगना रनौत और सनी देओल को भी निमंत्रण मिला है.

यह भी पढ़िए: “भगवान श्री राम ही भारत की पहचान हैं, वे हमारे आराध्य हैं..प्राण हैं…”, कांग्रेसी नेतृत्व द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराने पर गरजे शिवराज सिंह चौहान

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

15 minutes ago

बृजभूषण को बरी करने के खिलाफ जंग जारी! महिला पहलवानों की अपील पर टली सुनवाई, अब 28 अक्टूबर को फैसला

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी…

15 minutes ago

20 हजार जवान, बंद शराब दुकानें! जानिए 10 अक्टूबर को क्यों छावनी में तब्दील हुई दिल्ली?

Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…

38 minutes ago

शादी के बाद इस समाज में बदल जाती है परंपरा, दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा जाता है ससुराल!

Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…

40 minutes ago

रेलवे का बड़ा झटका! 10 अक्टूबर से बंद रहेंगी ये ट्रेनें, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला रास्ता

Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…

1 hour ago