देश

Meerut: दूध लेने गई थी मासूम, कार सवार ने अपहरण कर किया रेप, लहूलुहान हालत में सड़क किनारे फेंका

Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. एक ड्राइवर ने एक 11 साल की बच्ची का पहले अपहरण किया, फिर दुष्कर्म कर उसे सड़क किनारे फेंक दिया. पीड़िता की मां की शिकायत पर गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है.

डिप्टी एसपी (सदर देहात) देवेश सिंह ने बताया कि बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी शनिवार को दूध लेने गई थी और रास्ते में उसे कार में कोई उठा ले गया. उसके बाद करीब एक घंटे बाद सड़क पर फेंक गया. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ रेप किया गया है.

सीसीटीवी में कार में बैठती दिखी लड़की- डिप्टी एसपी

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि कार का दरवाजा खोलकर लड़की उसमें बैठ गई. उन्होंने कहा कि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं. पीड़िता की मां ने अपनी तहरीर में कहा है कि उन्हें कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी बेटी बेहोशी की हालत में डिवाइडर पर पड़ी है. जिसके बाद वो मौके पर गई और अपनी बेटी को घर ले आई.

ये भी पढ़ें : Kanpur: पुलिस की दबंगई, सब्जी विक्रेता का रेलवे ट्रैक पर फेंका सामान, ट्रेन की चपेट में आने से कट गए दोनों पैर

पीड़िता ने बताई आपबीती

पीड़िता का कहना है कि मैं दूध लेने जा रही थी. रास्ते में मेरे पास कार आकर रुकी. कार वाले अंकल ने गेट खोलकर मुझसे कहा कि आओ मैं तुम्हें मम्मी के पास ड्रॉप कर दूं. पीड़ित ने बताया कि जब मैंने कोई जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने जबरन मुझे कार में बैठा लिया. मुझे राम वाटिका गंगानगर ले गए. वहां उन्होंने मेरे साथ रेप किया और फिर मुझे डिवाइडर पर छोड़कर फरार हो गए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

14 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

15 minutes ago

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

47 minutes ago

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

48 minutes ago