देश

Tantya Bhil Balidan Diwas: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने टंट्या मामा की प्रतिमा का किया अनावरण, इंदौर में की बड़ी घोषणा

Tantya Bhil Balidan Diwas: मध्य प्रदेश में आज क्रांतिवीर जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस को जोरशोर से मनाया गया. इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने एक बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार जब मैं यहां आया था तब कुछ मांगे पूरा करने का वादा कर गया था, सभी मांगे पूरी कर ली गई हैं. पातालपानी रेलवे स्टेशन और मानपुर के प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र का नामकरण टंट्या मामा के नाम से जाना जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना, मंदिर से प्रतिमा स्थल तक पाथ-वे निर्माण के साथ व्यूपॉइंट बनाए गए हैं. म्यूज़ियम और लाइब्रेरी निर्माण की डीपीआर बन गई है, जिसका शीघ्र ही निर्माण शुरू होगा.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा राज्य सरकार टंट्या मामा के बलिदान (Tantya Bhil Balidan Diwas) की स्मृति को चिरस्थाई बनाने, नई पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए के लिए मेले लगाने और प्रतिमा स्थापित करने का काम कर रही है. इंदौर के भंवरकुआं में आज टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया गया. कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री का जनजातीय परम्परानुसार तीर कमान भेंट कर स्वागत किया गया.

पातालपानी मंदिर में पूजा अर्चना की

जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस (Tantya Bhil Balidan Diwas) पर इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये. राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज क्रांति सूर्य टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर इंदौर के पातालपानी मंदिर में पूजा अर्चना की और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मंदिर परिसर में पौध-रोपण भी किया.

कार्यक्रम दीप प्रज्वलित करते सीएम शिवराज व अन्य

नहीं चलेगा लव जिहाद का खेल

इंदौर में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश की धरती पर लव जिहाद का खेल चलने नहीं दूंगा. जरूरत पड़ी तो लव जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाया जाएगा.

अपने गांव को समृद्ध कर आत्म-निर्भर बनाये- मुख्यमंत्री

वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कहा कि मध्यप्रदेश के 89 जनजातीय बहुल विकासखंडों में पेसा एक्ट लागू किया जा चुका है, जो जनजातीय समुदाय को जल, जंगल और जमीन का हक प्रदान करता है. मैं पेसा एक्ट समझाने वाला मास्टर ट्रेनर हूं. आज आप सबको ट्रेंड करने आया हूं, जिससे हमारे जनजातीय भाई-बहन अपने अधिकारों को समझे और अपना एवं अपने गांव को समृद्ध कर आत्म-निर्भर बनाये.

टंट्या मामा की प्रतिमा का किया अनावरण करते सीएम शिवराज सिंह चौहान

जिंदगी बदलने का काम करना है- सीएम शिवराज

उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट के माध्यम से जनजातीय वर्ग की जिंदगी बदलने का काम करना है. यह महा अभियान है, मुख्यमंत्री ने इसमें सभी को साथ मिल कर चलने का संकल्प भी दिलाया. पेसा एक्ट में हर गांव में समितियां बनेगी. ग्राम सभाओं को अपने गांव की जल, जंगल और जमीन के उपयोग का पूर्ण अधिकार होगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विस्तार से पेसा एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी.

मैं खुद ग्रामीणों को जागरूक करुगा- सीएम

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पेसा एक्ट के प्रावधानों को समझाने के लिये मैं स्वयं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर समझाने और जागरूक करने का काम कर रहा हू. प्रदेश में मास्टर ट्रेनर्स बना कर प्रशिक्षण देने का काम चल रहा है. प्रत्येक विकासखंड में 15-15 कॉर्डिनेटर बनाये जायेंगे.

ये भी पढ़ें : MCD Elections: एमपी के सीएम शिवराज ने अरविंद केजरीवाल को बताया ‘गिरगिट’, बोले- राम मंदिर का विरोध करने वाले अब जप रहे श्रीराम का नाम

गरीबों के लिए लाएंगे माइक्रो फाइनेंस योजना

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश से पलायन को शून्य करेंगे, जिससे ग्रामीणों को रोजगार के लिये कहीं बाहर न जाने पड़े. राज्य सरकार अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित करेगी और गड़बड़ी करने वालों को छोड़ेगी नहीं. शिवराज मामा का संकल्प है कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा. उन्होंने कहा कि आगामी बजट में गरीबों के लिये माइक्रो फाइनेंस योजना लायेंगे, जिसमें गरीबों को 5 हजार रूपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया जायेगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

20 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

41 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

41 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

53 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

55 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

58 minutes ago