Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Meerut: दूध लेने गई थी मासूम, कार सवार ने अपहरण कर किया रेप, लहूलुहान हालत में सड़क किनारे फेंका

Meerut: डिप्टी एसपी (सदर देहात) देवेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि कार का दरवाजा खोलकर लड़की उसमें बैठ गई.

Meerut

प्रतीकात्मक फोटो

Edited by Nitish Pandey

Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. एक ड्राइवर ने एक 11 साल की बच्ची का पहले अपहरण किया, फिर दुष्कर्म कर उसे सड़क किनारे फेंक दिया. पीड़िता की मां की शिकायत पर गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है.

डिप्टी एसपी (सदर देहात) देवेश सिंह ने बताया कि बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी शनिवार को दूध लेने गई थी और रास्ते में उसे कार में कोई उठा ले गया. उसके बाद करीब एक घंटे बाद सड़क पर फेंक गया. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ रेप किया गया है.

सीसीटीवी में कार में बैठती दिखी लड़की- डिप्टी एसपी

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि कार का दरवाजा खोलकर लड़की उसमें बैठ गई. उन्होंने कहा कि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं. पीड़िता की मां ने अपनी तहरीर में कहा है कि उन्हें कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी बेटी बेहोशी की हालत में डिवाइडर पर पड़ी है. जिसके बाद वो मौके पर गई और अपनी बेटी को घर ले आई.

ये भी पढ़ें : Kanpur: पुलिस की दबंगई, सब्जी विक्रेता का रेलवे ट्रैक पर फेंका सामान, ट्रेन की चपेट में आने से कट गए दोनों पैर

पीड़िता ने बताई आपबीती

पीड़िता का कहना है कि मैं दूध लेने जा रही थी. रास्ते में मेरे पास कार आकर रुकी. कार वाले अंकल ने गेट खोलकर मुझसे कहा कि आओ मैं तुम्हें मम्मी के पास ड्रॉप कर दूं. पीड़ित ने बताया कि जब मैंने कोई जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने जबरन मुझे कार में बैठा लिया. मुझे राम वाटिका गंगानगर ले गए. वहां उन्होंने मेरे साथ रेप किया और फिर मुझे डिवाइडर पर छोड़कर फरार हो गए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism