आस्था

Numerology Moolank 7: मूलांक 7 वाले अपनी बातों को रखते हैं गुप्त, ऐसे खुलता है इनके जीवन में धन का मार्ग

Numerology Moolank 7: ज्योतिष शास्त्र में सारी गणना अंकों के आधार पर ही होती है. व्यक्ति के जन्म तिथि के अनुसार उसके मूलांक की गणना की जाती है और इस मूलांक से उसके भविष्य का अंदाजा लगाया जाता है.

मूलांक से हम किसी के वैवाहिक जीवन, पेशेवर जीवन और दूसरी कई बातें जान सकते हैं. इसी क्रम में आज हम मूलांक 7 वालों के स्वभाव और भविष्य के विषय में कुछ बातें जानेंगे. किसी माह की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 माना जाता है.

इस स्वभाव के होते हैं मूलांक 7 वाले

मूलांक 7 वालों के विषय में माना जाता है कि यह बेहद ही बुद्धिमान होते हैं. बड़े से बड़े और खतरनाक काम को करते समय थोड़ा भी भयभीत नहीं होते. ऐसे लोग अपनी अधिकतर बातों को गुप्त रखते हैं और किसी दूसरे के साथ शेयर नहीं करते.

अगर मूलांक 7 वाले कोई काम कर रहे हैं तो इनका पूरा ध्यान उसमें बना रहता है इस दौरान यह किसी दूसरे काम या किसी अन्य विषय के बारे में सोचते भी नहीं हैं. इस मूलांक वाले लोग अत्यधिक सहनशील और धैर्यवान होते हैं.

मूलांक 7 वाले इस मामले में होते हैं लकी

मूलांक 7 वालों की असली ताकत उनका ध्यान और मुश्किल परिस्थितियों में भी बुद्धिमानी से काम लेने की क्षमता है. इस कारण यह जिस किसी भी क्षेत्र में काम करते हैं उसमें खूब प्रगति करते हैं. इन लोगों के पास धन की कमी नहीं रहती. माना जाता है कि धन के मामले में इन्हें भाग्य का भी साथ मिलता है.

इसे भी पढ़ें: Numerology Moolank 6: मूलांक 6 वाले के पास वाहन और संपत्ति के मामले में होते हैं ऐसे, रहते हैं इनकी तरफ आकर्षित

खुद की मेहनत के अलावा भी इन्हें कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होती है. लेकिन धन की अधिकता होने पर भी उनका स्वभाव सामान्य रहता है. चाहे कितनी भी सफलता क्यों न प्राप्त कर लें, लेकिन इनके अंदर घमंड और किसी तरह की दुर्भावना कभी नहीं आती.

मूलांक 7 वालों के लिए यह है शुभ अंक और दिन

मुलांक 7 वालों के लिए सुनहरा रंग अत्यंत शुभ माना गया है. इसके अलावा अगर रविवार, सोमवार और गुरुवार के दिन कोई काम करते हैं तो उसमें भी इन्हें सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है. इस मूलांक वालों के लिए 3 और 6 अंक शुभ रहते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

28 seconds ago

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

1 hour ago

कर्क राशि आज का राशिफल: काम में बदलाव की चाह बढ़ेगी, गुस्से और जिद से बिगड़ सकती है बात

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…

1 hour ago

सिंह राशि आज का राशिफल: घर-परिवार में विवाद से बचें, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा.…

1 hour ago