देश

पिछले दो वर्षों में 12,957 नई सहकारी समितियां बनीं: अमित शाह

पिछले दो वर्षों में देशभर में 12,957 नई बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (PACS), डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियां स्थापित की गई हैं. यह जानकारी मंगलवार को संसद में सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दी.

उन्होंने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया कि सरकार ने फरवरी 2023 में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने और इसे जमीनी स्तर तक पहुंचाने की योजना को मंजूरी दी थी.

हर पंचायत में सहकारी समितियों का विस्तार

इस योजना के तहत देशभर के सभी पंचायतों और गांवों में बहुद्देशीय PACS, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियां स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है. यह काम पाँच वर्षों में पूरा किया जाएगा.

नेशनल कोऑपरेटिव डेटाबेस के अनुसार, 27 जनवरी 2025 तक 12,957 नई सहकारी समितियां पंजीकृत की जा चुकी हैं. इनमें 1,995 राजस्थान में, 1,535 ओडिशा में, 1,464 उत्तर प्रदेश में और 1,118 जम्मू-कश्मीर में बनाई गई हैं.

मंत्री ने बताया कि अब तक 32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश PACS के लिए मॉडल उपनियम अपना चुके हैं. कुछ राज्यों ने अपने मौजूदा उपनियमों को भी मॉडल उपनियमों के अनुरूप बना लिया है.


ये भी पढ़ें- अब तक 68,000 से अधिक ‘अमृत सरोवर’ पूरे, लोकसभा में सरकार ने दी जानकारी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

विश्वगुरु होना एक जिम्मेदारी है: भारत ऐसा क्या बना सकता है जो पूरी दुनिया के काम आए?

भारत ऐसा क्या बना सकता है जिसे दूसरे देश अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना…

3 minutes ago

डिजिटल शिक्षा को नई रफ्तार देगी सीएम योगी की सरकार, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर AI तक खाका तैयार

CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…

23 minutes ago

135 साल पुरानी ऐतिहासिक लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! केंद्र सरकार ने दाखिल किया हलफनामा, जानें क्या है पूरा प्लान

केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के स्थानांतरण विवाद में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल…

30 minutes ago

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आरक्षण रोटेशन पर SC की अहम टिप्पणी, याचिकाकर्ता की दलीलें खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…

39 minutes ago

सीएम योगी सरकार की डिजिटल क्रांति, DigiShakti पर IIM लखनऊ की मुहर

UP Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana: IIM लखनऊ के अध्ययन में खुलासा- योगी सरकार द्वारा…

44 minutes ago