देश

Namibian Cheetahs:अफ्रीका से फिर लाए जाएंगे 14 चीते, भारत सरकार ने Namibia के साथ किया समझौता

Namibian Cheetahs: भारत में अफ्रीका से जल्द ही तकरीबन 14 और चीतों को लाए जाने की योजना बनाई जा रही है. इस बात की जानकारी सरकार ने संसद में दी है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि इसके लिए नामीबिया की सरकार के साथ एक एग्रीमेंट भी किया है. हाल के समय में मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 8 चीते अफ्रीकी देश के नामीबिया से लाए गए थे, जिनकी चर्चा देश विदेश में भी हुई थी.

नामीबिया सरकार से किया समझौता

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा में जानकारी दी की अगले पांच सालों में अफ्रीका से 12 से लेकर 14 चीतों को भारत लाया जाएगा. इसके लिए भारत सरकार ने अफ्रिका की सरकार के साथ बाकायदा एक समझौता  किया है. हाल ही में नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाकर मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रखा गया है. इसमें 5 मादाएं और 3 नर चीतें शामिल है. नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाए गए सभी 8 चीते को बड़े बाड़ों में शिफ्ट किया गया हैं, जहां वह शिकार करते हुए खुद को अच्छे से उस माहौल में ढाल चुके हैं.

ये भी पढ़ें- चीन से तनातनी के बीच 84,328 करोड़ रु के रक्षा सौदे को मंजूरी, लाइट टैंक और एंटी-शिप मिसाइल बढ़ाएंगी सेना की ताकत

भारतीय मौसम में खुद को ढाल चुके हैं कूनो पार्क के चीते

नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क लाया गया था जहां उन्हें लाकर पहले छोटे बाड़े में रखा गया था. वहां के मौसम और अन्य दशाओं के अनुरूप खुद को ढाल लेने के बाद चीतों को बड़े बाड़े में रखा गया है. उन्होंने वहां पर शिकार भी करना शुरू कर दिया है. संसद में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट टाइगर के जरिए भारत में चीतों की दोबारा वापसी के लिए 38.7 करोड़ रुपए आवंटित किए गए है. यह परियोजना 2021-22 से शुरु होकर 2025-26 तक चलने वाली है.

दक्षिण अफ्रीकी चीतों के लिए आठ नए बाड़े

कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही दक्षिण अफ्रीका से भी 12 चीते आने वाले हैं, इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है. भारत आने के लिए दक्षिण अफ्रीका में बीते साढ़े तीन माहिने से 12 चीतों को क्वारंटाइन रखा गया है. इन चीतों को दिसंबर में ही भारत के श्योपुर कूनो में लाया जाएगा. पार्क में नए आने वाले चीतों के लिए आठ नए बाड़े भी बनाकर तैयार किए गए हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

17 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

26 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

39 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

1 hour ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

1 hour ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago