हिमाचल में योगी-योगी
यूपी में सीएम योगी का जादू लोगों के सिर पर चढ़ के बोला ये ही कारण था कि उत्तर प्रदेश की सियासत में लगातार दूसरी बार सत्ता में आना बीजेपी के लिए मुमकिन हो पाया. पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा जिस नेता की डिमांड है वो हैं सीएम योगी. ये ही कारण है कि बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में हिंदुत्व की आंच में तराशे गए चेहरे सीएम योगी को चुनावी मैदान में उतारा. हिमाचल में सीएम योगी की ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं हुई.
बुलडोजर बाबा के नाम से लोगों के बीच लोकप्रिय होने वाले योगी आदित्यनाथ की रैलियों और जनसभाओं से BJP को बड़ी उम्मीदें हैं. पार्टी उन्हें अपना लकी चार्म मान रही है. हिमाचल के चुनाव के मैदान में सीएम योगी का जोरदार प्रचार अभियान देखने को मिला है. सीएम योगी ने 5 दिनों में 15 रैलियों की. इन रैलियों के जरिए सीएम योगी ने BJP के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया. सीएम योगी के प्रचार के दौरान हिमाचल के चुनावी रण में नारे लगे- जो राम को लाए हैं, वो हिमाचल में आए हैं.
सीएम योगी ने प्रदेश की 8 जिलों में रैली की हैं. मंडी जिले में सबसे अधिक 4 और कांगड़ा में 3 चुनावी जनसभाओं को सीएम योगी ने संबोधित किया. योगी ने माकपा के कब्जे वाली ठियोग सीट पर कमल खिलाने का आह्वान किया है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को चुनावी प्रचार थम गया है. हिमाचस में 12 नवंबर को 68 सीटों पर मतदान होगा. 26 दिन बाद 8 दिसंबर को गुजरात के साथ ही चुनावों के नतीजे आएंगे.
यूपी की तरह ही हिमाचल प्रदेश में भी BJP दोबारा सत्ता में आने की कोशिश में है. BJP देवभूमि में हिंदुत्ववादी मुद्दों के जरिये वोट बटोरना चाहती है. सीएम योगी की एक दिन में तीन-तीन रैलियां और कई जनसभाएं साफ इशारा करती हैं कि CM योगी आदित्यनाथ को लेकर हिमाचल BJP का स्थानीय संगठन और पार्टी के रणनीतिकार ने एक ठोस रणनीति तैयार की है.
प्रचार के अंतिम दिन यानि गुरुवार को हिमाचल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4 जिलों की 4 विधानसभा सीटों पर BJP के लिए वोट मांगे. मंडी की बल्ह और नाचन, ऊना की गगरोट तथा कुल्लू के बंजार में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस की नाकामियां गिनाईं. इन सभी सीटों पर BJP ने मौजूदा विधायकों पर ही विश्वास जताया है. विकास कार्यों की बदौलत इन्हें फिर से सत्तासीन करने के लिए योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से आग्रह किया.
देश के किसी भी राज्य का विधानसभा चुनाव हो. पीएम मोदी के बाद सबसे अधिक मांग योगी आदित्यनाथ की है. योगी के विकास, आस्था और सुशासन का संगम अब देश के कोने-कोने में पहुंच चुका है. अगले महीने गुजरात में भी दो चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं. संभावना है कि सीएम योगी गुजरात में भी चुनाव प्रचार करें
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…
FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…