देश

UP: यूपी में पिछले डेढ़ साल में 17 नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, बांटे गए 55 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र

UP: मिशन रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश में लगातार बड़े स्तर पर युवाओं को रोजगार दिए जाने का काम किया जा रहा है. ऐसे में लगातार उत्तर प्रदेश में नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 66 समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी, 204 अनुदेशक ,130 कनिष्ठ सहायक सहित कुल 400 नवनियुक्त ओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया. डेढ़ वर्ष में 17 नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 55 हज़ार से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं.

उत्तर प्रदेश में लगातार खाली पड़ी सरकारी पदों को भरे जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभागों को निर्देशित किया है. इसी क्रम में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत लगातार उन सभी पदों को भरा जा रहा है. वहीं पिछले डेढ़ साल की बात की जाए तो डेढ़ साल में उत्तर प्रदेश में 17 नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिनमें की 55 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश सरकार ने वितरित किए हैं ।

“प्रतिभा का सम्मान करने वाला समाज हमेशा विकसित और आगे रहता है”

नियुक्ति पत्र वितरित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नवनियुक्त अभियार्थी को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार पारदर्शी प्रक्रिया के तहत युवाओं को रोजगार दिए जा रहे हैं , ऐसे में पिछले 6 वर्ष में उत्तर प्रदेश सरकार ने छह लाख नियुक्तियां की है , जिस पर कोई सवाल भी नहीं उठा सकता न ही कोई भर्ती न्यायालय में है जिसके कारण प्रदेश के युवा का सम्मान हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि जो समाज अपनी प्रतिभा को सम्मान देता है वह समाज विकास में हमेशा आगे रहता है इसीलिए उत्तर प्रदेश आज विकास की ओर अग्रसर है.

यह भी पढ़ें: UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में खुलेंगे रोजगार के द्वार, बरेली मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल कर रही ताबड़तोड़ बैठक

पहले युवा भतीजावाद और भ्रष्टाचार के कारण करते थे पलायन

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नवनियुक्त को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब जो भी भर्तियां हो रही हैं वह पूरी तरीके से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तौर से हो रही हैं. अब किसी भी युवा को उत्तर प्रदेश छोड़कर बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि अब युवाओं को उत्तर प्रदेश में रोजगार और नौकरियों का बड़ा मौका मिल रहा है. पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 6 वर्ष के पहले अराजकता, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के कारण युवाओं को उत्तर प्रदेश से पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ता था.

-भारत एक्सप्रेस

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

7 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

20 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

27 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

41 minutes ago

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

48 minutes ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

52 minutes ago