देश

UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में खुलेंगे रोजगार के द्वार, बरेली मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल कर रही ताबड़तोड़ बैठक

UP: उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हुए एएमयू को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए योगी सरकार लगातार काम कर रही है. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी करने जा रही है. ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के संबंध में बरेली मंडल में भी बड़े स्तर पर निवेश को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ताबड़तोड़ बैठकर कर रही हैं. मंडल में 53,513 करोड़ के 1103 एमओयू साइन हुए थे जिनमें से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 11,105 करोड़ के 414 निवेश प्रस्ताव मिल गए. 414 औद्योगिक इकाइयां ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार हैं.

विभागों के साथ कमिश्नर सौम्या अग्रवाल कर रही लगातार बैठक

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बरेली मंडल में हुए एएमयू को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए बरेली मंडल कमिश्नर सौम्या अग्रवाल लगातार ताबड़तोड़ बैठकर कर रही हैं. अलग-अलग विभागों के साइन हुए एमओयू की समीक्षा भी लगातार सौम्या अग्रवाल के द्वारा की जा रही है. देखा जा रहा है कि किस प्रोजेक्ट में कितना काम हुआ है. निवेशकों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके संबंध में लगातार विभागीय अधिकारियों को भी मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल निर्देशित कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: UP News: मुजफ्फरनगर में सड़क पर पढ़ी जुमे की नमाज, सीएम योगी के दिशा निर्देशों की उड़ाई धज्जियां, Video Viral

लापरवाह अधिकारियों को किया तलब

कमिश्नर बरेली मंडल सौम्या अग्रवाल बरेली में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों के संबंध में लगातार समीक्षाएं कर रही हैं. निवेशकों की समस्याओं का निस्तारण भी समय बद्ध तरीके से किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, जहां पर भी अधिकारियों के द्वारा लापरवाही हो रही है वहां पर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है. बैठक में गायब बेसिक शिक्षा , चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर मंडलायुक्त सौम्य अग्रवाल ने जवाब तलब भी किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

26 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

35 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

43 minutes ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

1 hour ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

2 hours ago