लोकसभा चुनाव-2024 के पांचवें चरण में आज (20 मई) 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग हुई. इस चरण में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है. जिसमें राहुल गांधी, राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, फारूक अब्दुल्ला जैसे नेता शामिल हैं.
जिन सीटों पर आज चुनाव हुआ, उनमें महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीटें शामिल हैं.
पांचवें चरण के मतदान के लिए देशभर में 94,732 मतदान केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं. बीते रोज चुनाव आयोग के कर्मचारी EVM और VVPAT लेकर हेलिकॉप्टर से लद्दाख के संवेदनशील मतदान केंद्र पहुंचे. मतदान की पूर्व संध्या पर, निर्वाचन आयोग ने बताया था कि मुंबई, ठाणे और लखनऊ के मतदाताओं ने अतीत में मतदान के प्रति उदासीनता दिखाई, ऐसे में शहरवासियों से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है. पिछले चार चरणों में अब तक कुल 66.95 प्रतिशत मतदान हुआ है.
चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 613 पुरुष और 82 महिला उम्मीदवार हैं. औसत देखा जाए तो महिलाएं केवल 12% हैं. वहीं, मतदाताओं की बात की जाए तो इस दौर में 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 ‘थर्ड जेंडर’ के मतदाताओं सहित 8.95 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं.
-भारत एक्सप्रेस
सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…
आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…