सांकेतिक तस्वीर
Corona Virus : भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते 24 घंटे में 182 नए मामले सामने आए और एक शख्स की कोरोना वायरस से मौत हो गई. देश में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 1525 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में केरल में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पांच दिसंबर 2023 के बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 841 नये मामले 31 दिसंबर को दर्ज किये गये थे. कोविड के उपचाराधीन मरीजों में से लगभग 92 प्रतिशत मरीज घर पर आईसोलेशन में हैं.
आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि ‘जेएन.1’ सब वैरिएंट की वजह से न तो नये मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.’’ देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी और उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नये मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी.
यह भी पढ़ें- Bihar: “इंडिया अलायंस परिवार बचाओ, प्रॉपर्टी बचाओ गठबंधन”, NDA की सरकार बनने पर जेपी नड्डा का विरोधियों पर हमला
देशभर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोरोना वायरस से साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं. इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है. मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.
यह भी पढ़ें- Bihar: ‘कुर्मी, भूमिहार और महादलित’, सत्ता में वापसी के साथ BJP ने सेट कर दिया लोकसभा चुनाव का जातीय समीकरण
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…