दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
By Shubhra Rai
सीएम नीतीश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Nitish kumar Bihar New Govt: बिहार में नीतीश कुमार ने आज शाम को 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनकी पार्टी जदयू का लालू यादव की पार्टी राजद के साथ गठबंधन था, जिससे अलग होकर नीतीश ने सुबह ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. उसके बाद भाजपा के सहयोग से फिर सरकार बना ली.
नीतीश कुमार को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. वहीं, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया.
नीतीश ने 28 जनवरी की देर शाम 8 बजे से पहले ट्वीट किया- “मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामना के लिए अपनी ओर से और समस्त बिहारवासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं. और, उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं. बिहार में NDA गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन हो चुका है. जनता मालिक है और उनकी सेवा करना हमारा मूल उद्देश्य है. केंद्र और राज्य में NDA गठबंधन की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और राज्यवासियों की बेहतरी होगी.”
नीतीश ने कहा कि हमारी नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “भाइयो-बहनों… हम जहां थे वहीं फिर आ गए हैं और अब इधर-उधर जाने का कोई सवाल नहीं उठता.”
सीएम नीतीश कुमार ने कहा- आज हमारी सरकार में 8 मंत्रियों ने शपथ ली है. तीनों पार्टियों और निर्दलीय को साथ लाए हैं. सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री बनाए हैं. इसके बाद कैबिनेट का विस्तार भी जल्द होगा.
इससे पहले पीएम मोदी ने नई सरकार बनने पर जदयू प्रमुख नीतीश कुमार और बिहार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को बधाइयां दी थीं. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- “बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई. मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी.”
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…