केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा. (फाइल फोटो)
JP Nadda: बिहार में सत्ता परिवर्तन हो गया है. एक बार फिर से नीतीश कुमार ने आरजेडी का साथ छोड़कर एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाई है. रविवार (28 जनवरी) को सुबह नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देकर शाम को 9वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. नई सरकार के गठन को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए में वापस आए हैं, ये हम सबके लिए हर्ष का विषय है. नीतीश कुमार का एनडीए में वापस आना, बिहार के विकास के लिए सुखद समाचार है. ऑन रिकॉर्ड है कि जब-जब एनडीए की सरकार आई है तब-तब बिहार में विकास की गति ने नई छलांग लगाई है. चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर का क्षेत्र हो, शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या लॉ एंड ऑर्डर की बात हो, एनडीए के कार्यकाल में बिहार ने हमेशा विकास किया है.
जेपी नड्डा ने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में लोकसभा चुवान में एनडीए स्वीप करेगा और विधानसभा चुनाव में भी एनडीए की सरकार निश्चित रूप से बनेगी. I.N.D.I. अलायंस पूरी तरह फेल हो चुका है. बंगाल में ममता बनर्जी ने इस अलायंस को पलीता लगा दिया है. पंजाब में जो हो रहा है सबको मालूम है और बिहार में जो हुआ है वो स्पष्ट रूप से बताता है कि I.N.D.I. अलायंस पूरी तरह बिखर गया है.”
उन्होंने कहा, “ये अलायंस परिवार बचाओ अलायंस है, प्रॉपर्टी बचाओ अलायंस है, भ्रष्टाचारों का जमावड़ा है, तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाला जमावड़ा है. बिहार में एनडीए की जो सरकार बनी है, ये डबल इंजन की सरकार पूरी ताकत से बिहार को आगे बढ़ाने में सक्षम रहेगी. इसके साथ ही ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ इस मंत्र को लेकर आगे बढ़ेगी.”
यह भी पढ़ें- Bihar: ‘कुर्मी, भूमिहार और महादलित’, सत्ता में वापसी के साथ BJP ने सेट कर दिया लोकसभा चुनाव का जातीय समीकरण
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को 9वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई. मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी.”
-भारत एक्सप्रेस
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…