देश

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्या मामले में 2 आरोपियों को मिली जमानत, जमानत देते हुए कोर्ट ने कही महत्वपूर्ण बात

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्या मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को जमानत मिल गई है. आरोपियों को यह जमानत शिलॉन्ग की एक अदालत ने दी है. जमानत मिले आरोपियों की पहचान लोकेंद्र सिंह तोमर और बलबीर अहिरवार है. लोकेंद्र सिंह तोमर वो व्यक्ति है जिसने सोनम रघुवंशी को अपना फ्लैट दिया था. राजा की हत्या के बाद सोनम इसी फ्लैट में जाकर रुकी थी. वहीं बलबीर अहिरवार इस फ्लैक का सिक्योरिटी गार्ड था.

दोनों आरोपियों को पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्या से जुड़े सबूतों को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार लोकेंद्र तोमर ने ही राजा की हत्या के बाद सोनम को छिपने में मदद की थी. जिसकी वजह से वो पुलिस की पहुंच से बाहर रही.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई सुनवाई

जानकारी के मुताबिक आरोपियों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई थी. जिसमें वकील ने दोनों आरोपियों का पक्ष रखते हुए कहा कि दोनों की हत्या में प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है. उनपर शरण देने और तथ्यों को छिपाने जैसे आरोप लगे हैं. ये दोनों आरोप जमानती हैं. इसलिए इन्हें जमानत दे दी जाए.

मेघालय पुलिस ने किया विरोध

जिसका मेघालय पुलिस ने विरोध किया. लेकिन कोर्ट ने जमानत दे दी. जमानत मंजूरी के साथ ही कोर्ट ने दोनों आरोपियों को लेकर कुछ शर्तें भी लगाई हैं. जिसका दोनों आरोपियों को पालन करना होगा.

ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी हत्या मामले में 8वें आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने 3 दिन का लिया रिमांड

क्या है मामला?

दरअसल 20 मई को राजा रघुवंशी अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने शिलॉन्ग गया था. इसी दौरान 23 मई को दोनों पति-पत्नी लापता हो गए. 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक झरने के पास खाई में पड़ा मिला. हालांकि पत्नी सोनम रघुवंशी का कोई पता नहीं चल सका.

8 जून की सुबह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नाटकीय ढंग से सोनम ने आत्मसमर्पण कर दिया. उसी दिन मेघालय पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी ही मुख्य सस्पेक्ट है. जिसके बाद पुलिस ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

मेघालय पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

मेघालय पुलिस ने हत्या के मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जिसमें सोनम, उसका प्रेमी राज कुशवाहा और उसके तीन दोस्त आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल चौहान शामिल हैं. पांचों फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. मेघालय पुलिस की जांच टीम इस मामले को देख रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago