मुकेश राणा दिल्ली
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को तेज रफ्तार ऑडी कार ने कुचल दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में धुत था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस के मुताबिक घटना 9 जुलाई रात 1,30 की बताई जा रही है पीड़ित परिवार मुनिरका फ्लाईओवर के नीचे फुटपाथ पर सोया हुआ था तभी तेजरफ्तर कार से ये हादसा हुआ. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां बच्ची व एक अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: Tiruvallur Train Burning: तमिलनाडू के तिरुवल्लूर में डीजल से लदी मालगाड़ी में भीषण आग, 3 टैंकर धूृ-धू कर जले
पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर गाड़ी को भी जप्त कर लिया है. आरोपी कार चालक की पहचान द्वारका निवासी 40 वर्षीय उत्सव शेखर के रूप में हुई है.
-भारत एक्सप्रेसन
Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…
मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…
दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…
Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…