Raja Raghuvanshi murder
ग्वालियर इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या के बाद उसके लिंक ग्वालियर से भी मिले हैं. इस मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर को गिरफ्तार किया था. और आज मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर दिया. कोर्ट से 3 दिन की रिमांड पर शिलांग पुलिस उसे लेकर इंदौर के लिए रवाना हो गई.
इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी केवल सोनम और उसके तीन साथी ही नहीं बल्कि एक के बाद एक संख्या बढ़ती जा रही है. इसके तार अब ग्वालियर से भी जुड़े हैं. इंदौर में जांच टीम के निर्देश पर ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गांधीनगर के एम के प्लाजा अपार्टमेंट से आठवें आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर को उसके घर से गिरफ्तार किया. लोकेंद्र पर आरोप है कि उसने इंदौर के अपने फ्लैट में सोनम और उसके प्रेमी को ठहराया था और उसके सबूत लोकेंद्र के कहने पर मिटाए गए. जिसमें एक काला बैग जलाया गया जबकि बैग में रखा सामान पिस्तौल और 5 लाख रुपए पुलिस अभी भी तलाश कर रही है . लोकेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे ग्वालियर जिले के मोहना थाने में ले गई और रात भर वहीं रखा है. पुलिस का कहना है की वरिष्ठ अधिकारियों की निर्देश पर यहां केवल गिरफ्तार किया गया है और मेडिकल कराया गया.
जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हुआ मेडिकल
मोहना थाने से सुबह लगभग 10:00 बजे आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर को शिलांग पुलिस के साथ ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में मेडिकल के लिए ले जाया गया. अस्पताल से निकलते समय लोकेंद्र ने मीडिया के सवालों का भी दिया और उसने कहा कि छूटने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. उसने कहा कि- मैंने केवल रेंट पर बिल्डिंग दी हुई है इसके अलावा कोई आरोप नहीं है.
जो आरोप होंगे वो सामने आएंगे
लोकेंद्र ने कहा कि जो आरोप होंगे वह सामने आएंगे और उसके बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा. उसमें आप सब लोग भी आमंत्रित हैं . मैं जवाब दूंगा हर चीज का. अभी तक कोई गलती किसी तरह की मुझसे नहीं हुई है . सोनम मेरे फ्लैट पर रुकी थी ऐसा मुझे मीडिया के द्वारा और टीवी चैनल के द्वारा और आसपास के लोगों के द्वारा पता चला. मैं दोनों को नहीं जानता हूं. उसको मैंने देखा तक नहीं. उसकी शक्ल तक नहीं देखी . आज तक मैंने अपने घर आते जाते नहीं देखा. क्योंकि मैं वहां था नहीं. जो मेरे पर आरोप लगा रहे हैं या लग रहे होंगे उनका जवाब दो-चार दिन में सामने आ जाएगा. बैग मेरे पास बिल्कुल नहीं है और यह सत्य सामने आएगा बहुत जल्द आएगा मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा उसमें आप सब लोग आमंत्रित हैं . यह बात सही है ब्रोकर जेम्स से मेरी लगातार बात हो रही है इसके अलावा जो भी आरोप है वह गलत है वह मेरे सामने आएगा तब बात करेंगे.
ये भी पढ़ें- Israel Iran Ceasefire: नेतन्याहू ने ट्रंप को कहा “थैंक्स”, ईरान ने भी दिए सीजफायर के संकेत
लोकेंद्र ने बताया खुद को निर्दोष
लोकेंद्र ने मीडिया के सामने अपने आप को पूरी तरह से निर्दोष बताया है . कई सवालों का जवाब देने के बाद पुलिस उसे सीधे न्यायालय में पेश करने पहुंची. लगभग 3 घंटे तक लोकेन्द्र जिला न्यायालय ग्वालियर में रहा. यहां इंदौर ग्वालियर और शिलॉन्ग पुलिस भी अदालत में मौजूद रही.
शिलांग पुलिस ने अर्पित त्रिपाठी की कोर्ट में आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर को रिमांड पर लेने का आग्रह किया और कहा कि -राजा रघुवंशी हत्याकांड केस में लोकेन्द्र का संबंध है, कुछ समान उससे रिकवर करना है. इसलिए पूछताछ के लिए शिलांग लेकर जाना है. बैग, पिस्टल ओर पांच लाख रुपये को लेकर पूछताछ करनी है. सोनम रघुवंशी ने लोकेन्द्र के इंदौर वाले फ्लैट में इन सामान को रखा था. लेकिन वो सामना कहाँ है, ये पता लगाना है.
सोनम रघुवंशी और उसका प्रेमी लोकेंद्र के फ्लैट पर रुके थे
ग्वालियर पुलिस ने कोर्ट में मीडिया को बताया कि सोनम रघुवंशी और उसका प्रेमी लोकेंद्र के फ्लैट पर रुके थे. फिलहाल शिलांग पुलिस आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर को पहले इंदौर ले गई है उसके बाद दिल्ली और दिल्ली से शिलांग लेकर जाएगी जहां लोकेंद्र को फ्लैट पर ले जाकर उससे पूछताछ करेगी और घटना में शामिल सोनम रघुवंशी के सामान के बारे में जानकारी जुटाएगी.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

