सांकेतिक तस्वीर
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार से दो हजार के नोट 905 बैंकों में बदलना शुरू हो जाएंगे. इसी के साथ रोडवेज बसों के कंडक्टर के लिए भी एक नया निर्देश जारी हुआ, जिसमें कहा गया है कि यात्रियों से दो हजार के नोटों को लेने से इंकार न करें. ऐसा करने पर कंडक्टर पर कार्रवाई होगी. तीस सितम्बर तक यात्रियों से दो हजार का नोट हर हाल में लेना होगा. वहीं एसबीआई नोट बदलने को लेकर किसी तरह का आईडी प्रूफ नहीं लेगा. हलांकि अन्य बैंक अभी इसको लेकर मंथन कर रहे हैं. इसके अलावा बैंको में सार्टिंग मशीने लगायी गयी हैं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी मौजूद रहेगी. वहीं नकली नोट चेक करने और निगरानी के लिए एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.
बता दें कि, हाल ही में RBI की ओर से दो हजार रुपये के नोटों को बंद करने का फैसला लिया है. इसके तहत 23 मई से बैंकों में नोट बदलने की सुविधा दी जा रही है. वहीं खबरों के मुताबिक, सोमवार को ही बड़ी संख्या में लोगों ने अपने खातों में दो हजार रुपये के नोट जमा कराए हैं. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी कि लखनऊ में बैंकों की 905 शाखाएं हैं, जहां ग्राहकों ने सोमवार को 90 करोड़ रुपये दो हजार रुपये के नोटों के रूप में जमा किए. उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में बैंकों की 14500 शाखाएं हैं, जहां सात सौ करोड़ रुपये से अधिक पैसा जमा हुआ है. मंगलवार से बैंकों में दो हजार रुपये के नोटों को बदलने का काम किया जाएगा. इसके अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं. ताकि ग्राहकों को असुविधाओं का सामना न करना पड़ा.
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाला गोरखपुर से गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक ग्राहक सोमवार को जवाहरभवन स्थित एसबीआई की शाखा में दो हजार रुपये के नोट जमा करवाने गए थे. उन्होंने बताया कि महज 15 मिनट में उनके आठ नोट जमा हो गए. इसी तरह अन्य बैंक शाखाओं में भी नोट जमा करने में किसी भी तरह की दिक्कत की शिकायत अभी तक ग्राहकों ने नहीं की है, लेकिन अब मंगलवार से बैंकों के लिए चुनौती होगी और देखना होगा कि क्या तब भी 15 नोट आठ मिनट में बदलते हैं या नहीं.
बता दें कि मंगलवार से बैंकों में दो हजार रुपये के नोटों को बदलने की सुविधा शुरू हो चुकी है. अधिकतम 20,000 रुपये के नोट ही बदलवाए जा सकते हैं. इतना ही नहीं नोट बदलवाने के लिए एसबीआई ग्राहकों से फॉर्म व आईडी नहीं लेगा. हालांकि, दूसरे के खाते में पैसा जमा करने पर आईडी देनी होगी तो वहीं यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि दो हजार रुपये के नोटों को बदलवाने में ग्राहकों को दिक्कतें न हों, इसके लिए बैंकों में अलग से स्पेशल विंडो खोली जाएगी. जहां बुजुर्गों व महिलाओं को तरजीह दी जाएगी.
बता दें कि लखनऊ की सभी बैंक शाखाओं के साथ-साथ गोमतीनगर में फन रिपब्लिक के सामने स्थित आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में भी ग्राहकों को दो हजार रुपये के नोट बदलवाने की सुविधा दी जा रही है. प्रदेश में लखनऊ, कानपुर सहित आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालय हैं, जहां ये सुविधा रहेगी.
बता दें कि दो हजार की नोट यात्रियों से न लेने पर रोडवेज बसों के कंडक्टरों पर 186 मामले रोडवेज में दर्ज हो चुके हैं. प्रदेश भर में लखनऊ सहित 32 डिपो से 186 शिकायतें मिली है, इसी के साथ सोमवार को बस परिचालक को निर्देश दिए गए हैं कि दो हजार रुपये के नोट नहीं लेने के कोई आदेश नहीं है. ऐसे में यात्रियों से किराये के बदले दो हजार का नोट लेना होगा. परिवहन निगम के पीआरओ अजीत सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि 30 सितंबर तक रोडवेज बस कंडक्टरों को दो हजार रुपये का नोट यात्रियों से लिए जाने के दिशा निर्देश दिए गए है. यात्रियों से दो हजार का नोट नहीं लेने वाले बस कंडक्टरों के खिलाफ टोल फ्री नंबर पर 18001802877 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
दूसरे के खाते में पैसा जमा कराने पर देगी होगी आईडी.
20 हजार रुपये कीमत के नोट ही बैंक शाखाओं में बदले जाएंगे.
128 कैश डिपॉजिट मशीनों में जमा कर सकते हैं दो हजार के नोट.
नोट बदलवाने के लिए नहीं भरना होगा फॉर्म, न देनी होगी आईडी.
नोट बदलवाने के लिए समय लेकर निकलें, दो हजार के नोटों की जांच भी करेंगे बैंककर्मी.
30 दिन के अंदर बैंक से परेशानी होने पर आरबीआई के पोर्टल cms.rbi.org.in पर शिकायत कर सकते हैं.
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…