देश

MP News: बालिका संरक्षण गृह से लापता हुईं 26 बच्चियां झुग्गी-झोपड़ी और छावनी से बरामद, 2 अफसरों को किया गया निलंबित

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित बालिका गृह से लापता हुई बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. बिना किसी परमिशन के चल रहे इस अवैध बालिका गृह से 26 बच्चियां गायब हो गई थीं. जिसमें से 10 आदमपुर छावनी इलाके से सकुशल मिली हैं. इसके अलावा 13 बालिकाओं को अयोध्या नगर की झुग्गियों और 2 लड़कियों को टॉप नगर के अलावा एक को रायसेन जिले से बरामद किया गया है. पुलिस ने इन बच्चियों की पहचान करके इन्हें इनके घरों को भेज दिया.

26 बच्चियां लापता हो गई थीं

मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल में बालिका छात्रावास का अवैध तरीके से संचालन किया जा रहा था. इस बालिका गृह को प्रशासन की ओर से कोई भी अनुंमति नहीं दी गई थी. बालिका गृह में कुल 68 बच्चियां रह रही थीं. जिनमें से 26 बच्चियां लापता हो गई थीं. पुलिस को सूचना मिलने के बाद इन बच्चियों की तलाश की जा रही थी. जिसमें पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सभी लापता हुई 26 बच्चियों को अलग-अलग जगहों से बरामद कर लिया.

दो अफसरों को किया गया सस्पेंड

बच्चियों के लापता होने के बाद अवैध तरीके से चल रहे इस बालिका संरक्षण गृह को लेकर सरकार ने जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की थी. जिसमें पूर्व सीडीपीओ विजेंद्र प्रताप सिंह और सुपरवाइजर कोमल उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया गया.

सीएम ने दिए सख्त निर्देश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शनिवार (6 जनवरी) को अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में अवैध बाल संरक्षणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाए कि एक भी अवैध बाल संरक्षण गृह न चलने पाए.

यह भी पढ़ें- Congress: कांग्रेस ने गठित की कई राज्यों की चुनाव समिति, इन नेताओं को दी गई जिम्मेदारी, MP में बनाया खास प्लान

लापता बच्चियों की सकुशल बरामदगी के बाद सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉसाीर्म X पर पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में संचालित बालगृह से लापता बालिकाओं की तस्दीक हो गई है. सभी बेटियां सुरक्षित हैं और इनकी पहचान भी कर ली गई है. एक भी दोषी और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

12 minutes ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

2 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

2 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

2 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

3 hours ago