Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Congress: कांग्रेस ने गठित की कई राज्यों की चुनाव समिति, इन नेताओं को दी गई जिम्मेदारी, MP में बनाया खास प्लान

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान, केरल,मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों के लिए चुनाव समिति का गठन कर दिया.

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है. शनिवार (6 जनवरी) को कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान, केरल,मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों के लिए चुनाव समिति का गठन कर दिया. इस दौरान मध्य प्रदेश के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का भी गठन किया गया है. पार्टी की ओर गठित की गई इन समितियों को लेकर कहा जा रहा है कि ये आगामी चुनाव की तैयारियों का एक हिस्सा है. हाल के दिनों में 3 राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस एक्टिव मोड में आ गई है.

चुनाव समितियों को पार्टी अध्यक्ष ने दी मंजूरी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से 6 जनवरी को एक आधिकारिक बयान जारी किया गया था. जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल, राजस्थान, छत्तीसगढ़, नगालैंड, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा की प्रदेश चुनाव समितियों को मंजूरी दी है. इसके अलावा मध्य प्रदेश की चुनाव समिति और राजनीतिक मामलों की समिति के प्रस्ताव को भी खड़गे ने मंजूरी दी है.

इन नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

इन राज्यों में गठित हुई समितियों की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी गई है. जिसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा को राज्य में प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. समिति के सदस्यों में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट तथा जितेंद्र सिंह भी शामिल हैं.

मध्यप्रदेश के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का गठन भी किया गया है, जिसकी अध्यक्षता जितेंद्र सिंह करेंगे. पटवारी पैनल के संयोजक होंगे, जिसमें कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, विवेक तन्खा और नकुल नाथ शामिल हैं.

जीतू पटवारी मध्यप्रदेश के लिए प्रदेश चुनाव समिति का प्रमुख बनाया गया है. दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को इसका सदस्य बनाया गया है.

पीसीसी चीफ दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. मणिपुर में, के. मेघचंद्र सिंह को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री गइखंगम समेत कई को सदस्य नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें- कौन होगा INDIA गठबंधन का संयोजक? मल्लिकार्जुन खड़गे दे दिया जवाब, बोले- यह सवाल कौन बनेगा करोड़पति जैसा

एस एस जमीर को नगालैंड प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि आशीष कुमार साहा को त्रिपुरा प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

के. सुधाकर को केरल के लिए प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. केरल समिति में ए के एंटनी, के सी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला, वायलार रवि, वी डी सतीशन, के सुरेश, शशि थरूर और मुल्लापल्ली रामचंद्रन जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को राज्य की प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. समिति में उपमुख्यमंत्री बी वी मल्लू, उत्तम कुमार रेड्डी और वी हनुमंत राव शामिल हैं.

हिमाचल प्रदेश में पार्टी प्रमुख प्रतिभा सिंह को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया. इसमें सदस्यों के तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, राम लाल ठाकुर, ठाकुर कौल सिंह, धनीराम शांडिल्य और चंदर कुमार सहित अन्य को शामिल किया गया है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital