महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
देसी या विदेशी किस नस्ल का कुत्ता है सबसे बेहतर
Dog Lover: कुत्तों को इंसान का सबसे वफदार साथी कहा जाता है. जिस घर में कुत्ता पाला जाता है उस घर के सदस्य जैसा ही समझा जाता है. यह जानवर है ही इतने खास कि इनसे लगाव होना लाजमी है. मालिक के प्रति इसकी वफादारी का गुण, किसी के भी दिल में जगह बना लें. लेकिन अगर आप घर में कुत्ता पालने के बारे में सोच रहे हैं तो वो कौन सी बाते हैं जिनका आपको ख्याल रखना चाहिए. ऐसे में हम आपको बताएंगे की यदि आप कुत्ता ला रहे हैं तो देसी से लेकर विदेशी तक ऐसी कौन सी ब्रीड होगी जो आपके लिए परफेक्ट रहेगी.
अगर आप दिल्ली या फिर अमृतसर में रह रहे हैं और आप हस्की जैसी ब्रीड के घर जा रहे हैं तो आप कुत्ते को सुख-सुविधा न देकर सिर्फ और सिर्फ उन्हें कष्ट दे रहे है. क्योंकि ये कुत्ते की वो ब्रीड है जो हाई एल्टीट्यूड में रहते है इन्हें हम अक्सर ठंडी जगहों पर देखते हैं. लेकिन यहां बात सिर्फ हस्की की नहीं है. हम अपने आस पास ऐसे तमाम कुत्ते देखते है जो जिंदा तो होते हैं लेकिन किसी काम के नहीं होते हैं और इसके सबसे बड़े जिम्मेदार आप खुद है क्योंकि आपको कुत्ता लेने से पहले न केलव मौसम को समझना चाहिए बल्कि इस बात के बारे में भी समझना चाहिए कि क्या कुत्तों को वो सुख सुविधाएं मिल पा रही जिनके वो हकदार है.
भारतीय लोग विदेशी और महंगी ब्रीड्स की तरफ ज्यादा भागते है क्योंकि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती हैं की वो कौन सी इंडियन ब्रीड्स हैं जिन्हें उनके द्वारा पाला जा सकता है. क्योंकि लोगो ने भारतीय डॉग ब्रीड्स का नाम ही नहीं सुना इसलिए कुत्तों के चुनाव के मामले में किसी पर भी दोष डालना सही नहीं है. इस मामले में हमारा सुझाव यही है कि अगर आप कुत्ता लेने जा रहे हैं तो किसी विदेशी ब्रीड से बेहतर कि आप राजपालयन कन्नी, कोम्बई, चिप्पीपरई और गद्दी जैसी ब्रीड्स पाल सकते हैं.
एक बात जरूर ध्यान रखें कि चाहे वो देसी हो या विदेशी ब्रीड हर कुत्तों के साथ अच्छा व्यहवार करना चाहिए. आपने देखा होगा इंसान सिर्फ अपने शौक के चलते कुत्ता पाल तो लेते हैं लेकिन उनका ध्यान नहीं रखते हैं. इसलिए जब भी आप घर पर कुत्ता लेने का प्लान करें तो इस बात जरूर ध्यान रखें कि आप शौक के चलते एक जीव की जिंदगी के साथ खिलवाड़ तो नहीं कर रहे है.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…