Bharat Express DD Free Dish

‘डबल फायर’ की भविष्यवाणी से सहमी दुनिया, Baba Venga की डरावनी चेतावनी ने बढ़ाई अगस्त की टेंशन

Baba Venga ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि स्वर्ग और धरती से एक साथ दोहरी आग उठेगी, जिसे अब लोग ‘डबल फायर’ प्रिडिक्शन के नाम से जान रहे हैं. इस रहस्यमयी बयान ने पूरी दुनिया में डर का माहौल बना दिया है.

Baba Venga: डबल फायर' की भविष्यवाणी से सहमी दुनिया, बाबा वेंगा की डरावनी चेतावनी ने बढ़ाई अगस्त की टेंशन - भारत एक्सप्रेस

बुल्गरिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Venga) एक बार फिर से चर्चा में हैं. उन्हें बाल्कन की नास्त्रेदमस भी कहा जाता है. इस बार उनकी 2025 की भविष्यवाणी को लेकर. उन्होंने कहा था कि स्वर्ग और धरती से एक साथ दोहरी आग उठेगी, जिसे अब लोग ‘डबल फायर’ प्रिडिक्शन के नाम से जान रहे हैं. इस रहस्यमयी बयान ने पूरी दुनिया में डर का माहौल बना दिया है.

कई भविष्यवाणियां हो चुकी है सच

बाबा वेंगा (Baba Venga) की भविष्यवाणियां अक्सर थोड़ी अस्पष्ट होती हैं, लेकिन समय के साथ उनमें से कई सच्ची साबित हुई हैं. जिसमें 9/11 हमला, सोवियत यूनियन का विघटन और चेरनोबिल आपदा भी शामिल हैं. अब ‘डबल फायर’ वाली भविष्यवाणी को लेकर लोग अलग-अलग अर्थ निकाल रहे हैं.

धरती की आग का मतलब क्या ?

कुछ मानते हैं कि ‘धरती की आग’ का मतलब जंगलों में लगने वाली भयंकर आग से हो सकता है और ‘स्वर्ग की आग’ को लोग सूर्य से उठने वाली शक्तिशाली सोलर फ्लेयर्स या उल्कापिंडों से जोड़कर देख रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि साल 2025 में अमेरिका, कनाडा और यूरोप में जंगलों में भीषण आग लग चुकी है और अंतरिक्ष एजेंसियों ने भी कुछ उल्कापिंडों को लेकर चेतावनी जारी की है.

कुछ लोगों मान रहे सांकेतिक

दूसरी ओर कुछ लोग इसे सांकेतिक भी मानते हैं. उनके मुताबिक ‘स्वर्ग की आग’ किसी दिव्य चेतावनी या संदेश की ओर इशारा करती है, जबकि ‘धरती की आग’ इंसानों की गलती जैसे युद्ध, पर्यावरणीय संकट और नैतिक पतन का नतीजा हो सकती है.

बाबा वेंगा कौन हैं?

बाबा वेंगा का जन्म 1911 में हुआ था और उन्होंने साल 5079 तक की भविष्यवाणियां की थीं. उनका निधन 1996 में हुआ लेकिन उनकी कही बातें आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं.

अब सवाल ये है कि क्या अगस्त 2025 में वाकई कुछ बड़ा होने वाला है? या ये सिर्फ एक रहस्यमयी चेतावनी है जो हमारी सोच और सतर्कता को जगाने के लिए दी गई थी?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read