उदनिधि स्टालिन ने दिया था विवादित बयान
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. उदयनिधि के बयान पर विरोध दर्ज कराते हुए 262 हस्तियों ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखा है. जिसमें अपील की गई है कि सुप्रीम कोर्ट मामले का स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करे.
भारत की 262 हस्तियों की तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन का बयान नफरत से भरा हुआ है, जो सांप्रदायिक वैमनस्य और हिंसा को भड़काने वाला है. पत्र लिखने वालों में हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और ब्यूरोक्रेट्स शामिल हैं. उन्होंने पत्र लिखकर कहा है कि ‘शाहीन अब्दुल्ला बनाम भारत संघ’ मामले में SC के हालिया आदेश के संदर्भ में उदयनिधि स्टालिन के नफरत भरे भाषण पर ध्यान देने की जरूरत है. जिसमें सुप्रीम कोर्ट औपचारिक शिकायत दर्ज होने का इंतजार किए बिना स्वत: संज्ञान लेकर सरकार और पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था.
यह भी पढ़ें- Ghosi By-Polls LIVE: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, घोसी उपचुनाव पर टिकी हैं सबकी निगाहें
बता दें कि उदयनिधि स्टालिन ने एक सनातन उन्मूलन महासम्मेलन को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसा है. इसलिए इसका इलाज नहीं करते हैं, बल्कि खात्मा करते हैं. सनातन धर्म का खात्मा होना चाहिए. उदयनिधि के इस बयान को लेकर हंगामा मचा हुआ है. हिंदू संगठन से लेकर साधु-संत इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…