खेल

Team India World Cup Squad: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल IN, संजू सैमसन OUT, चहल को भी नहीं मिला मौका

ICC World Cup 2023: भारत में खेले जाने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. बीसीसीआई ने मंगलवार को टीम का ऐलान किया. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड कप खेलेगी जबकि हार्दिक पंड्या उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे. केएल राहुल को वर्ल्ड कप की टीम में जगह मिली है जबकि संजू सैमसन चयनकर्ताओं का भरोसा जीतने में कामयाब नहीं हो पाए हैं.

इन्हें नहीं मिला मौका

इस टीम में रवि अश्विन और युजवेंद्र चहल को भी जगह नहीं मिली है. वर्ल्ड कप के लिए रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के तौर पर स्पिनर्स की तिकड़ी पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है. बता दें कि केएल राहुल ने एशिया कप में अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है. वर्ल्ड कप के लिए टीम की बात करें तो तिलक वर्मा को भी जगह नहीं मिली थी. हाल ही में डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था, जिसके बाद उनके नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं.

ये भी पढ़ें: IND vs NEP Asia Cup 2023: नेपाल को 10 विकेट से रौंदकर एशिया कप के सुपर-4 में पहुंचा भारत, पाक से होगी भिड़ंत

तेज गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दूल ठाकुर की चौकड़ी पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. हालांकि प्रसिद्ध कृष्णा के नाम की चर्चाएं भी थीं लेकिन उन्हें चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं दी है.

15 सदस्यीय टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या , जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मो. शमी, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर.

14 अक्टूबर को पाक से भिड़ेगा भारत

आईसीसी विश्व कप 2023 की शुरूआत पिछले संस्करण के फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले से होगी. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस दिन आमने-सामने होंगी. भारत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगा, जो चेन्नई में होने वाला है. भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. ये मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाना था लेकिन इसकी तारीख बाद में बदली गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली के दिन कुलगाम में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े दो संदिग्ध, चीनी पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…

20 minutes ago

फूलों से सजती राहें, नम आंखों से विदाई… परमिंदर सिंह झोटा के लिए सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर…

1 hour ago

‘पूरी तरह आजाद हुआ बस्तर…’, पीएम मोदी के दौरे पर क्या-क्या बोले अमित शाह?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के बस्तर दौरे को ऐतिहासिक करार देते…

1 hour ago

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

2 hours ago