देश

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में हुए साल के सबसे बड़े आतंकी हमले पर RSS का बयान- सब एक स्वर में करें भर्त्सना

RSS Statement On Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को हिला दिया है. मंगलवार की दोपहर के समय हुए इस नृशंस हमले में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं. मृतकों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं. इसके अलावा नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक-एक पर्यटक और दो स्थानीय नागरिकों की भी जान गई है.

हमले के वक्त बैसरन घाटी में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे. इस हमले को 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है, जिसने एक बार फिर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बयान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे देश की एकता और अखंडता पर किया गया प्रहार बताया है. संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और संस्थाओं से अपील की है कि वे मतभेद भुलाकर इस हमले की एक स्वर में भर्त्सना करें.

सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग

RSS ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह सभी पीड़ितों और उनके परिवारों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करे और इस हमले के पीछे जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई करे.

यह भी पढ़िए: पीएम मोदी सीसीएस की बैठक में होंगे शामिल, जानें क्यों होती है मीटिंग और कौन होता है शामिल

Bharat Express Desk

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

4 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

5 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

5 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

5 hours ago