देश

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम अटैक पर इजरायली राजदूत ने साफ कहा- ‘भारत सरकार को पता है इनसे कैसे निपटना है, हम भारत के साथ हैं’

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. मंगलवार को बैसारन घाटी में हुए इस हमले में अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं. आतंकियों ने सुनियोजित तरीके से लोगों को निशाना बनाया. इस बीच, भारत में इजरायल के राजदूत रेउवेन अजार ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ सहयोग का वादा किया.

राजदूत रेउवेन अजार ने कहा, “यह हमला कायराना और निंदनीय है. आतंकी हमें डराने के लिए हमेशा नए हथकंडे अपनाते हैं. हमें उनकी सोच और रणनीति को समझना होगा. भारत सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए सक्षम है, और हम बड़े पैमाने पर उनका सहयोग करने को तैयार हैं.” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आतंकवाद से निपटने का तरीका तय करना भारत का अधिकार है, क्योंकि भारत के पास बेहतर खुफिया तंत्र और अनुभव है.

इससे पहले, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले पर दुख जताते हुए कहा, “पहलगाम में हुआ यह क्रूर हमला दुखद है. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इजरायल भारत के साथ मजबूती से खड़ा है.” इजरायल के विदेश मंत्री गेडोन सार ने भी इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की.

गौरतलब है कि पहलगाम में हुए इस हमले ने एक बार फिर आतंकवाद के खतरे को उजागर किया है. भारत सरकार की ओर से इस हमले के जवाब में कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: हमले के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने बैसरन का किया हवाई सर्वेक्षण, हालात का लिया जायजा

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

30 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

35 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

37 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

1 hour ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

2 hours ago