देश

छत्तीसगढ़ में BSF के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सली, माओवादियों का सबसे बड़ा कमांडर ढेर, 25 लाख का था इनाम

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया. इस घटना में तीन जवान भी घायल हुए हैं. पुलिस मारे गए नक्सलियों में बड़े नक्सली नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद यह पहली बार है जब किसी मुठभेड़ में इतनी बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं.

सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिनके पास गृह विभाग भी है, ने मुठभेड़ को एक बड़ी सफलता बताया और कहा कि इसका श्रेय बहादुर सुरक्षाकर्मियों को जाता है. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीनागुंडा और कोरोनार गांवों के मध्य हापाटोला गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया है.

कमांडर शंकर राव मुठभेड़ में ढेर

सुरक्षा बलों ने इस एनकाउंटर में शंकर राव को मारने में सफलता पायी. वह दंडकारण्य डिवीजन में नक्सलियों का सबसे कड़ा और प्रभावशाली कमांडर था. शंकर राव अपने डिवीजन का मिलिट्री इंटेलिजेंस चीफ था और उसके सिर पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षाबलों को माओवादियों के उत्तरी बस्तर डिवीजन के नक्सली शंकर, ललिता, राजू समेत अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. सूचना के बाद छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया था. दल मंगलवार (16 अप्रैल) दोपहर लगभग दो बजे हापाटोला गांव के जंगल में था, तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस अधिकारी ने बताया, ”प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से 29 नक्सलियों के शव, एके-47 राइफल, एसएलआर राइफल, इंसास राइफल और .303 बंदूक समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है.”

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की हत्या मामले में 11 साल बाद मिली दोषियों को सजा, जीबी रोड पर चाकू मारकर दिया था घटना को अंजाम

नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा तथा कांकेर सीट में आम चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा. सुंदरराज ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है. उन्होंने बताया, ”मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए हवाई मार्ग से रायपुर ले जाया जा रहा है. जवानों की हालत खतरे से बाहर है.”

भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

9 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

18 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

54 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago