देश

Ram Navami-2024: आज अद्भुत होगा राम मंदिर का दृश्य, सूर्य देव करेंगे रामलला का अभिषेक, पुरी तट पर बनाई गई 20 फीट लंबी मूर्ति, Video

Ram Navami-2024 In Ayodhya Ram Mandir : बुधवार यानी आज पूरे देश में रामनवमी यानी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है.अयोध्या में एक अलग ही छटा देखने को मिल रही है.

500 साल बाद पहली बार ऐसा है कि इस खास मौके पर लाखों की संख्या में भक्त रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं. भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होने के बाद पहली बार रामलला का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है.

पूरा मंदिर सजधज कर तैयार हो गया है. तो वहीं आज सूर्य देव रामलला का अभिषेक करेंगे. इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए हर राम भक्त की नजरें इंतजार कर रही हैं.

मंदिर ट्रस्ट की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर 12 बजे प्रभु रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और फिर दोपहर 12:16 बजे पर उनके ललाट पर पांच मिनट तक सूर्य की किरणों से प्रभु श्रीराम का अभिषेक किया जाएगा. इसकी तकनीकी व्‍यवस्‍था की गई है. इस तरह से रामनवमी के अवसर पर दोपरहर 12:16 बजे के समय विज्ञान और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा.

बता दें कि इसी साल 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की थी. इसी के बाद 23 जनवरी से भक्तों के लिए राम मंदिर के पट खोल दिए गए थे.

तभी से रामलला के दर्शन के लिए प्रतिदिन लाखों भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं. तो वहीं इस खास मौके पर ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी तट पर 20 फीट लंबी रामलला की मूर्ति बनाई है.

आज मंदिर में गूजेंगे बधाई व सोहर गीत

बता दें कि रामजन्मोत्सव के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में आज बधाई व सोहर गीत भी प्रस्तुत किए जाएंगे. पहले तो रामनवमी के मौके पर रामलला को सोने व चांदी के वस्त्र पहनाए जाएंगे. इसके बाद उनको 56 भोग लगाया जाएगा. फिर मंदिर में गीतों और सोहरों का सिलसिला शुरू होगा जो देर शाम तक चलता रहेगा.

इस मौके पर भक्तों से क्रमबद्ध तरीके से रामलला के दर्शन करने की अपील की गई है तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सुबह से ही रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में लाखों भक्तों का तांता लगा हुआ है. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्त रामलला के दर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2024: 10 मई से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा, पहले दो घंटे में 4 हजार लोगों ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है प्रक्रिया

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago