देश

गाजा पट्टी खाली करने के लिए 3 घंटे का विंडो खत्म, अब क्या करने वाला है इजरायल?

Israel Hamas War: हमास के हमले और इजरायल के जवाबी कार्रवाई में अब तक 3700 लोगों की मौत हो चुकी है. गाजा पट्टी में चारों तरफ मलबा ही मलबा दिख रहा है. सैकड़ों हजारों गाजा निवासियों ने क्षेत्र के लगभग उत्तरी हिस्से को खाली कर दिया है. इस बीच इजरायली सेना ने 3 घंटे के लिए बमबारी रोक दी थी. इजरायली सेना ने गाजा के लोगों को 3 घंटे के भीतर पूरा शहर खाली करने के लिए कहा था. इसके लिए दिन के 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विंडो दिया गया था जो अब खत्म हो गया है.

इजरायली सेना का ट्वीट

इजरायली सेना ने एक्स पर लिखा, “गाजा शहर और उत्तरी गाजा के निवासी, अतीत में हमने आपसे आपकी सुरक्षा के लिए दक्षिणी क्षेत्र में स्थानांतरित होने का आग्रह किया है۔ हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आईडीएफ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक इस मार्ग पर कोई ऑपरेशन नहीं करेगा. विंडो के दौरान, कृपया इस अवसर का लाभ उठाएं उत्तरी गाजा से दक्षिण की ओर बढ़ें.”

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: हिज्बुल्लाह की धमकी के बाद अमेरिका का बड़ा ऐलान, इजरायल की मदद के लिए दूसरा युद्धपोत रवाना

इजरायली सेना ने आगे कहा कि वह गाजा पट्टी से भाग रहे फिलिस्तीनी नागरिकों को क्षेत्र के भीतर दक्षिण की ओर स्थानांतरित करने पर जोर दे रही है. उन्होंने कहा कि हजारों लोगों ने पहले ही शहर से निकल गए हैं.

अब क्या करने वाला है इजरायल?

बता दें कि इजरायली तोपों को गाजा की ओर कर दिया है. अमेरिकी युद्ध पोतों को गाजा के सीमा पर लगाया गया है. इजरायल अब डोर टू डोर स्ट्राइक करने की योजना पर काम कर रहा है. इस बीच इजरायली सेना ने हमास के दो कमांडरों को मार गिराया है. इजरायल वायुसेना ने कहा है कि उसने रात भर किए गए हवाई हमले में हमास की वायुसेना के प्रमुख मुराद अबू मुराद और एक कमांडो बल के कंपनी कमांडर अली कादी को मार गिराया है.

बता दें कि एक सप्ताह के ज़बरदस्त हवाई हमलों ने पूरे गाजा पट्टी को ध्वस्त कर दिया है. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लड़ाई शुरू होने के बाद से 2,329 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. यह आंकड़ा 2014 के गाजा युद्ध से भी अधिक है. वहीं इस युद्ध में अबतक 1300 इसरायली भी मारे गए हैं. 1973 में मिस्र और सीरिया के साथ हुए संघर्ष के बाद से यह इजरायल के लिए सबसे घातक युद्ध है.

समंदर में इजरायल ने उतारा जंगी जहाज

इजरायल ने उत्तर में गाजा शहर पर पर्चे गिराए और सोशल मीडिया पर नए सिरे से चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द वो गाजा के उत्तरी इलाके को खाली कर दें. इस बीच खबर आ रही है कि इजरायल ने अब समंदर में भी परमाणु ऊर्जा से चलने वाला जंगी जहाज को उतार दिया है. इसे नाक में दम करना कहें तो गलत नहीं होगा. इजरायल ने चारों ओर से घेर कर हमास के आतंकियों का हाल बेहाल कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

4 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

17 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

30 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago