देश

New Parliament Building Inauguration: संसद भवन के उद्घाटन पर PM मोदी के साथ आए ये 4 विपक्षी दल, बोले-शुभ काम का बॉयकाट सही नहीं

New Parliament Building Inauguration: नए संसद भवन के उद्धाटन से पहले सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है. करीब 19 विपक्षी दलों ने ये ऐलान किया गया कि वह इस कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे, क्योंकि वो चाहते हैं कि संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन पीएम मोदी की जगह राष्ट्रपति करें. वहीं, इस बीच खबर है कि 4 विपक्षी दलों ने पीएम मोदी का समर्थन किया है.

जानकारी के मुताबिक, मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी और अकाली दल इस कार्यक्रम का हिस्सा होगी. इसके अलावा ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल भी इस उद्घाटन समारोह का हिस्सा होने जा रही है. वहीं जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP भी कार्यक्रम में शामिल होगी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 28 मई को संसद के नए भवन के उद्घाटन के लिए सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है और वे “अपने विवेक के अनुसार फैसला करेंगे”. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब 19 विपक्षी दल इस कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा कर चुके हैं.

एक प्रेस कांफ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत द्वारा भारत को सत्ता हस्तांतरित करने के प्रतीक स्वरूप प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को दिए गए ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ को नए संसद भवन में स्थापित किया जाएगा। ‘सेंगोल’ अभी इलाहाबाद के एक संग्रहालय में है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. प्रधानमंत्री द्वारा 28 मई को निर्धारित उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर विपक्षी दलों के बहिष्कार के फैसले के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा, ‘‘भारत सरकार ने सभी को उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया है। सभी अपने विवेक के अनुसार कार्य करेंगे.’’

ये भी पढ़ें: UP News: धार्मिक स्थलों पर तेज ध्वनि से बजने वाले लाउडस्पीकर पर फिर से लगेगी रोक, CM योगी ने दिए ये निर्देश, नशेड़ी पुलिसकर्मियों की सेवा होगी समाप्त

वहीं, इस मौके पर शाह के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौजूद थे. कुछ विपक्षी दलों ने समारोह के बहिष्कार की घोषणा की क्योंकि उनका कहना था कि यह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा, ‘‘सेंगोल को राजनीति से नहीं जोड़ा जा सकता.’’ ‘सेंगोल’ यह संदेश देता है कि सरकार को न्याय और निष्पक्षता से चलना चाहिए और वह नियम आधारित होना चाहिए. जब यह नए संसद भवन में स्थापित होगा तो यह संदेश लोगों और जनप्रतिनिधियों तक जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

8 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

17 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

18 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

21 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

37 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

40 minutes ago