देश

400 KG वजन और 4 फीट की चाबी… अलीगढ़ के इस कारीगर ने जीवन भर की कमाई लगाकर बनाया राम मंदिर के लिए ताला

Ram Mandir: अलीगढ़ के एक कारीगर ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए 400 किलो का ताला बनाया है. अगले साल जनवरी में भक्तों के लिए मंदिर के द्वार खुलने की उम्मीद है. भगवान श्रीराम के एक भक्त और ताला बनाने वाले कारीगर सत्य प्रकाश शर्मा ने दुनिया का सबसे बड़ा हस्तनिर्मित ताला तैयार करने के लिए महीनों तक मेहनत की. इसे वह राम मंदिर प्रबंधन को उपहार में देने की योजना बना रहे हैं.

सत्य प्रकाश शर्मा का कहना है कि उनके पूर्वज एक सदी से भी अधिक समय से ताला बनाते आ रहे हैं. वह 45 सालों से अलीगढ़ में तालों को पीटने और चमकाने का काम कर रहे हैं. शर्मा ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर को ध्यान में रखते हुए चार फीट की चाबी से खुलने वाला विशाल ताला बनाया, जो 10 फीट ऊंचा, 4.5 फीट चौड़ा और 9.5 इंच मोटा है. इस ताले को इस साल की शुरुआत में अलीगढ़ वार्षिक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया था और अब शर्मा इसमें मामूली बदलाव कर रहे हैं.

शर्मा के साथ इस काम में उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि इस कठिन काम में मेरी पत्नी ने खूब मदद की. वहीं रुक्मणी ने कहा, ”पहले हमने छह फीट लंबा और तीन फीट चौड़ा ताला बनाया था, लेकिन कुछ लोगों ने बड़ा ताला बनाने का सुझाव दिया, इसलिए हमने इस पर काम करना शुरू कर दिया.” उन्होंने बताया कि ताले को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी के इमाम बोले- औरंगजेब धार्मिक थे, उन्होंने मठ-मंदिर के लिए जमीन दान दी, किसी ढांचे पर मस्जिद बनाने का सवाल ही नहीं है

लगा दी जीवन भर की कमाई

शर्मा के अनुसार, ताला बनाने में उन्हें लगभग दो लाख रुपये का खर्च आया और उन्होंने अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए अपने जीवन की पूंजी लगा दी. उन्होंने कहा, “चूंकि मैं दशकों से ताला बनाने का व्यवसाय कर रहा हूं, इसलिए मैंने मंदिर के लिए एक विशाल ताला बनाने के बारे में सोचा क्योंकि हमारा शहर तालों के लिए जाना जाता है और इससे पहले किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं किया है.”

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने कहा कि उन्हें बड़ी संख्या में भक्तों से प्रसाद मिल रहा है और उन्हें यह देखना होगा कि ताले का उपयोग कहां किया जा सकता है. बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि मंदिर ट्रस्ट अगले साल 21, 22 और 23 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित करेगा, जिसके लिए पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

3 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

3 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

4 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

4 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

4 hours ago