वीडियो ग्रैब
Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक बार फिर से खाकी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी एक शख्स को थप्पड़ मार रहे हैं. यह वीडियो आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर से सामने आया है. जानकारी सामने आ रही है कि थाना प्रभारी ने सरेआम बाइक सवार एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा है और धमकाया भी है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार की कोई गलती भी नहीं थी, बावजूद इसके उसे मारा गया. पीड़ित ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पुलिस व यूपी सरकार को आड़े हाथ ले रहे हैं और जमकर आलोचना कर रहे हैं. दूसरी ओर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया है और इस मामले की जांच में अधिकारी भी जुट गए हैं. आजमगढ़ एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि पुलिस वाले की कोई पिक्चर उसमें नहीं आई है. पीछे की तरफ से वीडियो लिया गया है, यदि कोई बदतमीजी कर रहा है, अभद्रता कर रहा है तो इस संबंध में जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है. उन्होंने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी सामने आ रही है कि थाना प्रभारी ने जिसे सरेआम मारा है, उस शख्स का नाम शिवांस सिंह है और वह एबीवीपी का कार्यकर्ता है. उसने बताया कि वह अपनी मां के इलाज के लिए सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर स्थित मिशन हास्पिटल गया था. मां को अस्पताल पहुंचाकर वह बाहर अपनी बाइक पर बैठा ही था कि तभी सिधारी थाने की पुलिस पहुंच गई. इस दौरान थानाध्यक्ष विकास चंद्र पांडेय ने बिना कुछ पूछे कई थप्पड़ जड़ दिए और गालियां भी देनी शुरू कर दी.
इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और बाइक से चाबी निकालने लगे. शिवांस ने कहा कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे और इसके बाद उसे पुलिस सिधारी थाने ले आई. इसकी जानकारी जब एवीबीपी के कार्यकर्ताओं को हुई तो वह थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे और फिर शिवांस को छोडा गया. पूरे मामले में पीड़ित ने दारोगा पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं
-भारत एक्सप्रेस
मोदी सरकार का युवाओं के लिए बड़ा तोहफा आया है! कैबिनेट ने क्रेडिट गारंटी फंड…
PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली जिले के…
मोदी सरकार का बड़ा फैसला आया है. उनकी कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5…
Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…
Fertilizer Subsidy 2026: केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K)…
Train Viral Video: भारतीय रेलवे के थर्ड AC कोच में एक परिवार ने मिडिल बर्थ…