देश

‘IAS 2023 बैच’ के 180 अधिकारियों में 41 प्रतिशत महिलाएं: डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘2023 आईएएस बैच’ के ऑफिसर ट्रेनीज (ओटी) के साथ एक बातचीत में भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की. इस बैच में 74 महिला अधिकारी शामिल हैं, जो 180 अधिकारियों के मौजूदा बैच का 41 प्रतिशत है.

आईएएस बैच के ऑफिसर ट्रेनीज (ओटी) को 1 अप्रैल से 30 मई, 2025 तक 8 सप्ताह की अवधि के लिए 46 केंद्रीय मंत्रालयों से जोड़ा जा रहा है, यह बातचीत इसी सहायक सचिव कार्यक्रम का हिस्सा थी. इस कार्यक्रम के जरिए ऑफिसर ट्रेनीज को नीति निर्माण और केंद्र सरकार के कामकाज के बारे में शुरुआती जानकारी दी जाती है.

पीएम मोदी हमेशा से महिला सशक्तीकरण के समर्थक रहे हैं

डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया, जिनके कार्यकाल में महिलाओं के नेतृत्व वाली पहलों को गति मिल रही है. डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से महिला सशक्तीकरण के समर्थक रहे हैं. यह रिकॉर्ड समावेशी और प्रगतिशील शासन के लिए उनके अटूट समर्थन का प्रमाण है.”

केंद्रीय मंत्री ने शैक्षणिक और व्यावसायिक विविधता पर गर्व जताते हुए कहा कि 99 अधिकारी इंजीनियरिंग और कई चिकित्सा के साथ ही दूसरे तकनीकी क्षेत्रों से हैं. उन्होंने कहा, “कई सालों तक मैं सोचता रहा कि टेक्नोक्रेट सिविल सर्विस में क्यों शामिल होते हैं. अब मुझे एहसास हुआ है कि डिजिटल इंडिया से लेकर स्मार्ट सिटीज तक के प्रमुख सरकारी कार्यक्रमों का टेक्निकल नेचर उनकी उपस्थिति को राष्ट्रीय संपत्ति बनाता है.”

डॉ. सिंह ने बैच की 22-26 वर्ष की युवा औसत आयु की प्रशंसा की, जो राष्ट्र के लिए योगदान देने के लिए एक लंबी अवधि का करियर प्रदान करती है. उन्होंने अधिकारियों से तकनीकी रूप से आगे रहने और आईगॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने का आग्रह किया, जो एक डिजिटल लर्निंग इकोसिस्टम है. उन्होंने खासतौर पर कहा, “आप भाग्यशाली हैं कि आप ऐसे सर्वोत्तम समय में हैं, जब देश तेजी से ‘2047 तक विकसित भारत’ बनने की ओर बढ़ रहा है.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्रधानमंत्री से मिले…और मिनटों में सुलझ गया करोड़ों का मैटर! असगर अली से पीएम मोदी ने ऐसे निभाई बचपन की दोस्ती

पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…

35 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

55 minutes ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

1 hour ago

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

2 hours ago