देश

केजरीवाल के बंगले पर खर्च हुए 45 करोड़- बीजेपी ने लगाया आरोप तो AAP ने कहा- PM के घर के लिए खर्च हुए 500 करोड़

Kejriwal’s bungalow: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के बंगले और ऑफिस के रेनोवेशन में 45 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. अरविंद केजरीवाल अपने लिए शीश महल बनवा रहे हैं. यह आरोप भारतीय जनता पार्टी के नेता दिल्ली सीएम पर लगा रहे हैं.

भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के रेनोवेशन के मुद्दे को लेकर सियासी जंग जारी है. बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के घर पर हुए रेनोवेशन को लेकर कहा है कि इस पर 45 करोड़ की बड़ी धनराशि खर्च हुई है. वहीं इस मामले पर AAP नेता संजय सिंह का कहना है कि केजरीवाल जिस बंगले में रहते हैं वह लगभग 80 साल पुराना है. जिसमें तीन बार घटनाएं हो चुकी हैं. कांग्रेस नेता अजय माकन ने तो केजरीवाल का पुराना शपथ पत्र याद दिलाते हुए उन्हें कुर्सी छोड़ देने की नसीयत तक दे डाली.

केजरीवाल के पिता के कमरे की गिरी थी छत

AAP नेता संजय सिंह का कहना है कि केजरीवाल के पिता जिस कमरे में रहते थे उसकी छत गिर गई थी. वहीं मुख्यमंत्री के कमरे और गेस्ट रूम में भी ठीक यही हुआ था. इन घटनाओं के बाद PWD से इसकी मरम्मत करने को कहा है.

महाराज के महल का रेनोवेशन

बुधवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस में सांबित पात्रा ने कहा कि मीडिया ने बताया है कि महाराज के महल का रेनोवेशन 45 करोड़ रुपये खर्च कर किया गया है. जहां 8.8 लाख रुपये के परदे लगाए गए हैं. वहीं1 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का तो इनके घर में वियतनाम से मंगवाया मार्बल लगा है. अरविंद केजरीवाल का यह महल उस समय रेनोवेट हो रहा था जब कोरोना से दिल्ली में हाहाकार मचा था.

इसे भी पढ़ें: बबीता फोगाट ने जांच कमेटी में बदतमीजी का लगाया था आरोप, योगेश्वर दत्त ने दिया जवाब

पीएम का बंगला 500 करोड़ का

बीजेपी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद AAP ने पीएम मोदी को लेकर पलटवार किया है. पीएम मोदी के खर्चे गिनाते हुए AAP ने कहा कि पीएम जिस घर में रहते हैं वो भी तो 500 करोड़ का है. वहीं आप का कहना है कि मोदी 10 लाख का सूट पहनते हैं. इसके अलावा बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट और चश्मे तक पहुंच गई है.

Rohit Rai

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

4 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

19 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

58 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago